मध्यप्रदेश अपडेट

kamal Nath Big Statement : 400 पार के नारे पर कमलनाथ ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ

Kamal Nath Big Statement: Kamal Nath took on BJP on the slogan of crossing 400

भोपाल। kamal Nath Big Statement लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 से ज्यादा सीट जीतने का लगातार दावा कर रही है। भाजपा के इस दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है, उन्होंने कहा है कि जो लोग चुनाव की शुरुआत में 400 पार का शोर मचा रहे थे। अब वह सोच रहे हैं कि कैसे होगा बेड़ा पार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, देश का लोकसभा चुनाव निर्णायक दौर में पहुँच चुका है।

जो लोग चुनाव की शुरुआत में 400 पार का शोर मचा रहे थे, अब वे सोच रहे हैं-कैसे होगा बेड़ा पार, क्योंकि सामने है जनता के ग़ुस्से की मजधार। भारत के मतदाता अब भाजपा की झूठ मशीन से बोर हो गए हैं। झूठ की यह कैसेट इतनी बार बज चुकी है कि झूठ भी घिस गया है। दूसरी तरफ़ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रति जनता में ज़बरदस्त उत्साह है। कांग्रेस के पंच न्याय ने जनता में नई आशा का संचार किया है। यही आशा अब विश्वास में बदल गई है। और यह विश्वास वोट में बदलने वाला है। जनता का वोट कांग्रेस की जीत की गारंटी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button