Accident : घाट से तेज गति से गुजर रहा था ट्रक और हो गई स्टेयरिंग लॉक : पलटने से चालक गंभीर
◼️ मनीष राठौर, भैंसदेही
बैतूल जिले के खेड़ी-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। हाईवे से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था। इसी बीच जिले की सीमा पर स्थित खोमई घाट में ट्रक की स्टेयरिंग लॉक हो गई। इससे चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक पलट गया। ट्रक के चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी-09/एचजी-5729 आज सुबह बैतूल से महाराष्ट्र के वाशिम के लिए निकला था। ट्रक को इंदिरा कॉलोनी सदर बैतूल निवासी रमेश गीद (55) चला रहा था। ट्रक में आटे की बोरियां रखी थी। जैसे ही ट्रक खोमई के पास घाट में पहुंचा कि वैसे ही ट्रक की स्टेयरिंग लॉक हो गई। चालक रमेश द्वारा ट्रक को नियंत्रित करने का भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक नियंत्रित नहीं हुआ और पलट गया। देखें वीडियो…
बताया जाता है कि वह तो खैरियत थी कि ट्रक ऐसी जगह पलटा जहां पर खाई नहीं थी। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में ट्रक पूरी तरह पलट गया है और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए हैं। इस हादसे में चालक रमेश के सिर और शरीर में चोट पहुंची है। जबकि हेल्पर सुजीत को मामूली चोटें आई हैं।
Accident : नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने खाई 3 पलटी, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
चालक को जिला अस्पाताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चालक ने बताया कि उसने गियर और ब्रेक के माध्यम से ट्रक को नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया। हादसे के बाद दूसरा ट्रक बुलवाकर उसमें भरा माल रवाना किया गया।



