ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेट

Dulha Dulhan Dance Video: शादी के दौरान दूल्‍हा-दुल्‍हन के डांस ने स्‍टेज पर लगा दी आग! मेहमान भी खुद को नहीं रोक पाए, देखें वीडियो

Dulha Dulhan Dance Video: शादी के दौरान स्टेज पर दूल्हा दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस, देखते ही रहे गए मेहमान

Dulha Dulhan Dance Video: हम भारतीयों के यहां शादी हो और डांस न हो ऐसा हो ही नही सकता। शादी पार्टी में गाने पर बाराती और मेहमान जमकर धूम मचाते है। कभी कभी शादी में दूल्हा दुल्हन भी डांस करते देखें जाते है। आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी में डांस से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। दूल्हा-दुल्हन के डांस के कई मजेदार वीडियो आप पहले भी देख चुके होंगे। आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखा रहे है, जो इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। देखें क्या है इस वीडियो में

गाना बजते ही स्टेज पर थिरकने लगे दूल्हा-दुल्हन

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जब अचानक ‘सपने में मिलती है, ओ कुड़ी मेरी सपने में मिलती है…’ बजता है, तो गाना सुनकर दूल्हा दुल्हन खुद को रोक नहीं पाते और डांस करने लगते हैं। उनका डांस सारे मेहमान देखते ही रह जाते है। कुछ लोग इस डांस का वीडियो भी बनाते दिखाई दे रहे है। दोनों डांस के दौरान एक से एक स्टेप्स करते हैं। दोनों को देखकर लगता है कि वह इस पल को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

दोनों को देख मेहमान भी स्टेज पर उतरे

दूल्हे और दुल्हन को डांस (Dulha Dulhan Dance Video) करते देख मेहमान भी खुद को रोक नहीं पाते और वो भी स्टेज पर डांस करने आ जाते हैं। इन्हें देखकर दूसरों का भी जोश जाग जाता है और वे जमकर डांस करने लगते हैं, लेकिन कैमरे का पूरा फोकस कपल पर ही रहता है। आप भी वीडियो देखकर अपने पांवों को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।

ट्रेंड कर रहा वीडियो

दूल्हा दुल्हन का ये वायरल वीडियो ( Dulha Dulhan Viral Video) इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस वायरल वीडियो को यूट्यूब पर मिस्टर एंड मिसेज ज्योति नाम के चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है और कई लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button