धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता, इस राशि के जातकों को होगी मुश्किलें

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता, इस राशि के जातकों को होगी मुश्किलें
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता, इस राशि के जातकों को होगी मुश्किलें

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (11 दिसंबर, 2023)

ऊं गं गणपतये नम: !!
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- त्रयोदशी 07:09:37, तत्पश्चात-चतुर्दशी
दिन- प्तसोमवार, सूर्य प्रविष्टे 25 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- विशाखा 12:12:37, तत्पश्चात-अनुराधा
योग- सुकर्मा 20:57:19
करण- वाणिज् 07:09:36, तत्पश्चात-विष्टिभद्र
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- वृश्चिक राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:04:45
सूर्यास्त- 17:23:37
दिन काल- 10:18:52
रात्री काल- 13:41:48
चंद्रास्त- 15:54:44
चंद्रोदय- 30:19:27
राहू काल- 08:22-09:39 अशुभ
यम घंटा- 10:57-12:14 अशुभ
अभिजित- 11:54-12:35 शुभ
दिक-शूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है। चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

अमृत- 07:05 – 08:22
शुभ- 09:39 – 10:57
चर- 13:32 – 14:49
लाभ- 14:49 – 16:06
अमृत- 16:06 – 17:24

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चर- 17:24 – 19:06
लाभ- 22:32 – 24:15
शुभ- 25:57 – 27:40
अमृत- 27:40 – 29:23
चर- 29:23 – 31:05

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चन्द्र- 07:05 – 07:56
शनि- 07:56 – 08:48
बृहस्पति- 08:48 – 09:39
मंगल- 09:39 – 10:31
सूर्य- 10:31 – 11:23
शुक्र- 11:23 – 12:14
बुध- 12:14 – 13:06
चन्द्र- 13:06 – 13:57
शनि- 13:57 – 14:49
बृहस्पति- 14:49 – 15:40
मंगल- 15:40 – 16:32
सूर्य- 16:32 – 17:24

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुक्र -17:24 – 18:32
बुध- 18:32 – 19:41
चन्द्र -19:41 – 20:49
शनि- 20:49 – 21:58
बृहस्पति- 21:58 – 23:06
मंगल- 23:06 – 24:15
सूर्य- 24:15- 25:23
शुक्र- 25:23- 26:31
बुध- 26:31- 27:40
चन्द्र- 27:40- 28:48
शनि- 28:48- 29:57
बृहस्पति- 29:57 – 31:05

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहेगा। आपके लिए कोई बहुत बड़ी खुशी लेकर आने वाला है जिससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपको अपनी परेशानियों का समाधान भी मिल सकता है। आपका जीवन साथी आपके लिए कुछ नया खास सरप्राइस प्लान कर सकता है। जिसको देखकर आप बहुत अधिक खुश होंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति की आवश्यकता प्राप्त हो सकती है। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा बेरोजगार जातकों के लिए भी कोई खुशखबरी आ सकती है, उन्हें रोजगार प्राप्त हो सकता है। उन्हें जॉब के लिए कोई नया ऑफर आ सकता है। किसानो की बात करें तो किसानों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी खेतों में पैदावार बहुत अच्छी रहेगी, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपकी फसल अच्छे दामों पर बिक सकती है। राजनीति में अपना भाग्य आजमाने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में आपका फूल वाला हो सकता है। आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और आपको कोई नई पदवी प्राप्त हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण और विशेष लोगों से हो सकती है जिसे आपको कुछ नयी बातें सीखने को मिलेंगे और आपको उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगेगा। जो मीडिया लाइन में कार्य करते हैं, उनको भी प्रशंसा मिल सकती है। उनके अधिकारी उनके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी परेशानी में फंसे हुए हैं तो आपको अपनी परेशानी का हल तुरंत मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके दफ्तर में आपको अपने अधिकारियों का बहुत बड़ा सपोर्ट प्राप्त हो सकता है। जिससे आप अपने कार्य को अच्छी तरह से संपूर्ण कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपका व्यापार उन्नति करेगा। आप अपने व्यापार को और आगे बढ़ाने के लिए विचार बना सकते हैं। आप जो भी कार्य करेंगे, पूरी मेहनत और लगन से करेंगे। आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन बहुत अधिक सुखद बना रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका बहुत अधिक जोर से भरा हुआ रहेगा। आपको अपने अधिकारों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी। आप अपने परिवार के साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें और अपने परिवार के बुजुर्गों की बातों को बहुत अधिक ध्यान से सुनने का प्रयास करें, यही बातें आपके भविष्य में आपका काम आ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। व्यापार में आपको उन्नति प्राप्त हो सकती है। आपका पार्टनर आपका पूरा सहयोग करेगा। आप अपने व्यापार को और आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। व्यापार में आपको अपने मन के मुताबिक लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी नौकरी में आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। वे आपके वेतन में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं। छात्रों की बात करें तो छात्रों को अपने मां के मुताबिक कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसको पूरा करने में वह दिन-रात मेहनत करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनको पूरा होने से आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी, परंतु उन्हें पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज आपके सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो सकती हैं जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको नौकरी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जहां पर आपको पुरानी नौकरी के मुताबिक अधिक वेतन भी प्राप्त हो सकता है। आपके लिए समय अच्छा है। आप अपनी नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर अपने घर में कुछ खास कार्य करने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी। व्यापार करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो व्यापार में आपको कोई बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे अपने व्यापार को और आगे बढ़ा सकते हैं। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप अपनी खास खास अतिथियों को आमंत्रित कर सकते हैं। आपका सारा दिन सारा व्यस्तता मे बीतेगा। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने संतान के करियर को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्टेशनरी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, उनकी बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है। खेलकूद में भाग लेने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपको खेलकूद की प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको किसी प्रकार की कोई समस्या हो सकती है। माता-पिता को अपने बच्चों का किसी विशेष कार्य में पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। जिससे माता-पिता का मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। यदि आपके घर परिवार में या किसी मंदिर इत्यादि में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है तो आप उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, इससे आपको बहुत ही सुख की अनुभूति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको हड्डियों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आप अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज करवायें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। इस राशि के जातकों की बात करें तो जो लोग मीडिया लाइन से जुड़े हुए हैं उनको कुछ नई उपलब्धियां हासिल हो सकती है। आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार के सिलसिले में कोई यात्रा कर सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए बहुत ही मंगल मय रहेगी। फैशन डिजाइनिंग करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा, उन्हें अपने करियर बनाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके आस-पास का पॉजिटिव व्यवहार आपके जीवन को और अधिक बेहतर बना सकता है। आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों में लगा रहेगा। आप अपने मंदिर की साफ सफाई इत्यादि कर सकते हैं। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिस कार्यक्रम को करने में आपको बहुत अधिक शांति महसूस होगी। समाज की भलाई के लिए कार्य करने वाले जातकों के लिए सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बहुत अधिक बढ़ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अन्यथा आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवन में कोई नया परिवर्तन हो सकता है। इस परिवर्तन से आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। सेहत की बात करें तो सेहत के लिए आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। आपको किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक समस्या नहीं रहेगी। आपको शारीरिक कष्ट भी नहीं रहेंगे। हल्की-फुल्की परेशानी हो सकती है। परंतु दवाई खाने से वह जल्दी ही ठीक हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपका व्यापार जैसा चला आ रहा है वैसा ही चलेगा। उसमें किसी भी प्रकार का फेर बदल करने का प्रयास न करें। आपके घर पर कोई विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है जिसके आने से आपके घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा, परंतु आपको मानसिक तनाव हो सकता है और शारीरिक थकावट भी परेशान कर सकती है। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं, उन्हें किसी अच्छे से डॉक्टर से परामर्श लेकर ही दवाइयां खिलाएं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, इन लोगों से आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। व्यापार करने वाले छात्रों की बात करें तो आप अपने व्यापार में धन के लेन-देन में थोड़ी सी सावधानी बरतें, अन्यथा सामने वाला व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। आपके प्रभाव में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो सकती है और आपकी अटकी हुई सभी योजनाएं भी पूरी हो सकती हैं, जिनको पूरा होने से आपको बहुत खुशी मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, परंतु आप अपनी नौकरी में किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें, अन्यथा वह व्यक्ति आपके साथ में कोई धोखा कर सकता है। आप अपने ऑफिस में किसी भी प्रकार की राजनीति में भाग ना लें अन्यथा आप उस राजनीति में स्वयं ही फंस सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों से कुछ आर्थिक मदद की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके बिगड़े हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन बहुत ही शांति प्रिय रहेगा। आपका मन बहुत अधिक शांत रहेगा। आपके रूपए पैसे में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, वहां पर आप अपने मित्रों के साथ बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। आप किसी भी प्रकार के बाद विवाद से दूर रहें और फिजूल की बातों में ना पड़ें. अन्यथा छोटा सा वाद विवाद आप पर भारी पड़ सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको हल्का-फुल्का मौसमी जुकाम हो सकता है। आप खाने का परहेज करें, संतुलित भोजन खाएं, तथा अपने डेली रूटीन में एक सीजनल फ्रूट अवश्य ऐड करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार में किसी प्रकार की रुकावट देखने को मिल सकती है, परंतु शाम के समय में आपकी सभी रुकावटें दूर हो सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों को भी थोड़ा सा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने अधिकारियों से परेशान होकर आप अपने नौकरी में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी संतान के साथ में आपके संबंध बहुत अधिक मजबूत रहेंगे। यदि आपका अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार का वाद विवाद हो रहा है तो वह आपको वापस मिल सकती है। यदि आपको बहुत समय से कोई पुराना रोग परेशान कर रहा था तो आपको उस रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे, आपके सभी कार्य बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। छात्रों की बात करें तो कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को विद्यालय में कुछ नया सीखने को मिल सकता है, जो आपके करियर को बना सकता है। आपके कार्य में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने परिवार को नए-नए खाने बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपका परिवार बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे तथा वह आपके ऊपर और अधिक जिम्मेदारी का कार्य सौंप सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार आपका अच्छा चलेगा, परंतु आपको अपने व्यापार को और अधिक बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी, जिससे आप बहुत अधिक खुश भी रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में आपका विरोध करने वाले लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक शांति महसूस करेंगे। यदि आप अपने जीवन में किसी भी परेशानी में फंसेंगे तो आपको अपने सभी संबंधियों से सहायता प्राप्त हो सकती है, जिससे आप उनके बहुत आभारी रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति मिल सकती है। डेकोरेशन का व्यापार करने वाले जातकों को बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपना व्यापार आगे बढ़ाने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और अधिक मेहनत करने के बाद ही आपको सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। आपको अपने काम के प्रति किसी प्रकार की टेंशन हो सकती है। आप अपनी टेंशन को कम करने के लिए अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा, परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके जीवन में कोई नया बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपके धैर्य को देखकर आपके विरोधी आपका लोहा मान सकते हैं। जो बेरोजगार नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश अब खत्म हो सकती है, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। फ्रीलांस कंटेंटिंग राइटिंग कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उनके कार्य में तरक्की हो सकती है। आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कोई अच्छा कठोर कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थी अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास बनाए रखें, उन्हें सफलता की प्राप्ति अवश्य होगी और अपने गलत दोस्तों से दूर रहें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा। आप अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें, यदि आपको पुरानी कोई बीमारी है तो आपको अपने रिश्तेदारी से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसे सुनकर आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। अपने संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा सा संतुष्ट रहेंगे। अपने घर के किसी छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

स्वाम्यमात्या जनो दुर्गं कोशो दण्डस्तथैव च।
मित्राण्येता: प्रकृतयो राज्यं सप्ताङ्गमुच्यते॥
(याज्ञवल्क्यस्मृति-353)
भावार्थ :- स्वामी (राजा), मंत्रीवृंद, प्रजा, दुर्ग (किला), राजकोश, दंड, एवं राज्य के मित्रगण, ये सभी राज्य के सात अंग होते हैं। इसलिए राज्य को सप्तांग, सात अंगों वाला कहा गया है। राज्य की उक्त सप्तांग परिभाषा प्राचीन काल की प्रचलित व्यवस्था का निरूपण है। आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजा एवं अमात्यों का स्थान प्रजा द्वारा चयनित जनप्रतिनिधियों की परिषद् ने ले लिया है। अन्य बातें कमोबेश वही हैं। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल : 9406950313

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button