पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 9 june)। आज का सुविचार… ज्ञान और अनुभव व्यक्तिगत होते हैं, जबकि मनुष्यता सदैव परोन्मुखी होती है। अपने स्वार्थ की बात तो पशु भी जानते हैं, किंतु सच्चा मनुष्य वह है जो दूसरों के लिए अपना सुख छोड़ दें।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 09-06-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- त्रयोदशी 09:36:19, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 26 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- विशाखा 15:30:09, पश्चात-अनुराधा,
योग- शिव 13:07:21, पश्चात-सिद्ध,
करण- तैतुल 09:35:19, पश्चात-गर,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- तुला 08:49:25, पश्चात-वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:03,
सूर्यास्त- 19:16:55,
दिन काल- 13:52:51,
रात्रि काल- 10:07:07,
चंद्रास्त- 05:41:10,
चंद्रोदय- 17:47:08,
राहू काल- 07:08-08:52 अशुभ,
यम घंटा- 10:36-12:20 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:48 शुभ,
प्रदोष- 19:17-21:19 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं पुत्र की हानि होती है। चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 9 june)
अमृत- 05:24-07:08,
शुभ- 08:52-10:36,
चर- 14:05-15:49,
लाभ- 15:49-17:33,
अमृत- 17:33-19:17,
रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 9 june)
चर- 19:17-20:33,
लाभ- 23:05-24:20,
शुभ- 25:36-26:52,
अमृत- 26:52-28:08,
चर- 28:08-29:24,
आज 9 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 9 june)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी रोमांटिक डिनर डेट को प्लान कर सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। अक्समात आपके सामने कुछ ऐसी समस्या आएगी, जिसमें आपको अपने भाइयों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 9 june)
2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे किसी काम को निपटाने में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने गुस्से से कोई निर्णय लिया, तो इसमे आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा और आपको एक से अधिक श्रोतों से आय की प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – आकाशीय है। (Aaj ka rashifal 9 june)
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी अपने किसी मित्र से पुराने समय बाद मुलाकात होगी। यदि आप बिजनेस की किसी रुकी हुई डील को फाइनल करें, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 9 june)
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की बात का बुरा लग सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें सुधार हो सकता है, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी, इसलिए आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 9 june)
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी बात होगी, जिससे आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों के सिलसिले में भागदौड़ करनी होगी, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपकी किसी नई वस्तु को खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – आकाशीय है। (Aaj ka rashifal 9 june)
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है। आपके किसी पूर्व में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई राह दिखाएं, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 9 june)
- Read Also: Priya Saroj Dance Video: सगाई के मौके पर डांस में मंगेतर रिंकू सिंह पर भारी पड़ी सांसद प्रिया सरोज
7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और उनके मन की बातों को जानेंगे व समझेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 9 june)
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आप साझेदारी में किसी काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 9 june)
9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे और उनके साथ चल रहे वाद विवाद को समाप्त करेंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसकी प्रतीक्षा आप कर रहे थे, और किसी योजना का भरपूर फायदा मिल सकता है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 9 june)
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। यदि आप किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप दिल खोलकर निवेश सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम को करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आपको किसी छोटी मोटी बात के लिए तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 9 june)
- Read Also: Betul Crime News: डकैती का पर्दाफाश, विदिशा और रायसेन से साथी बुलाकर दिया था वारदात को अंजाम
11 कुंभ राशि :- आज के दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा, उनके कुछ कामों में उनके साथी विघ्न डाल सकते हैं, जिससे वह परेशान रहेंगे और आपको अपने घर परिवार में किसी नए मेहमान के आने के संकेत मिल सकते हैं, जिससे खुशियां बनी रहेंगी और भाई बहनों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप अपने किसी मित्र के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 9 june)
12 मीन राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि उन्होंने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपने एनर्जी को अच्छे कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, इसे इधर-उधर बैठकर व्यर्थ ना करें और आपकी कुछ सामाजिक कार्यों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। माता जी से आपका किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 9 june)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com