Aaj ka rashifal 22 june: आज इन राशियों के लिए आनंददायक रहेगा दिन, परिवार में आएंगी खुशियां

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 22 june)। आज का सुविचार… प्रेम की प्राप्ति करनी हो तो सबसे प्रेम करो। प्रेम रस ज्ञान रस से बहुत विलक्षण है। कोई भी व्यक्ति हो, उसमें भगवान है, ऐसा मानकर प्रणाम करो। सबके साथ किया हुआ प्रेम भगवान की ओर जाता है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 22-06-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- द्वादशी 25:21:24,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 08 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- भरणी 17:37:26, पश्चात-कृतिका,
योग- सुकर्मा 16:56:09, पश्चात-धृति
करण- कौलव 14:55:34, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
चंद्र- मेष 23:02:36, पश्चात-वृषभ राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:25:28,
सूर्यास्त- 19:20:54,
दिन काल- 13:55:26,
रात्रि काल- 10:04:48,
चंद्रास्त- 16:13:34,
चंद्रोदय- 26:52:37,
राहू काल-17:36-19:21 अशुभ,
यम घंटा- 12:23-14:08 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:51 शुभ,
प्रदोष- 19:21-21:23 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 22 june)

चर- 07:10-08:54,
लाभ- 08:54-10:39,
अमृत- 10:39-12:23,
शुभ- 14:08-15:52,

रात्रि की शुभ चौघडियां (Aaj ka rashifal 22 june)

शुभ- 19:21-20:37,
अमृत- 20:37-21:52,
चर- 21:52-23:08,
लाभ- 25:39-26:55,
शुभ- 28:10-29:26,

आज 22 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 22 june)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको खुशी होगी। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। कोई प्रेरणादाई पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आपके लिए बढ़िया रहेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 22 june)

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दिनचर्या में सुबह की सैर शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे। अपने सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने की जरूरत है। जिंदगी की भाग दौड़ में आप खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 22 june)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप एक से अधिक स्रोतों से आय करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा न करें। विद्यार्थियों को किसी उलझन से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 22 june)

4 कर्क राशि :- आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। लेखन का कार्य कर रहे लोगों के मन में कोई स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 22 june)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। बेवजह किसी से उलझने से बचें। आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 22 june)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। महिलाओं के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 22 june)

aaj ka rashifal

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आने वाले समय में आपको पैसों की जरुरत पड़ सकती है। आपको किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 22 june)

8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी काम को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घर परिवार में चल रही समस्या को आप अपनी सूझ बुझ से सॉल्व करने में सफल होंगे। ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में स्टाफ आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 22 june)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 22 june)

10 मकर राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप बेहतर महसूस करेंगे, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 22 june)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया है तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। शुभांक – 9 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka rashifal 22 june)

12 मीन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नए काम की शुरुआत जीवनसाथी को करा सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम बन जाएंगे। आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। दिन व्यापार के लिये फायदेमंद साबित होगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 22 june)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment