Aaj ka rashifal 16 may: मेष राशि के लिए अनुकूल रहेगा दिन, गुप्त तरीकों से धन आने की रहेगी संभावना

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 16 may)। आज का सुविचार… गुणवान व्यक्तियों के संपर्क में रहकर सामान्य व्यक्ति भी गौरव प्राप्त करता है। जैसे कि फूलों की माला में रहकर धागा भी ईश्वर के मस्तक पर स्थान प्राप्त करता है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 16-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- चतुर्थी 29:12:57,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 02 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- मूल 16:06:38, पश्चात-पूर्वाषाढ़ा,
योग- सिद्ध 07:13:15, पश्चात-साध्य,
करण- बव 16:40:40, पश्चात-बालव,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:31:05,
सूर्यास्त- 19:04:13,
दिन काल- 13:33:08,
रात्रि काल- 10:26:18,
चंद्रास्त- 07:51:02,
चंद्रोदय- 22:38:51,
राहू काल- 10:36-12:18 अशुभ,
यम घंटा- 15:41-12:18 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
प्रदोष- 19:04-21:10 तक,
गंड मूल- 05:31-16:07 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 16 may)

चर- 05:31 – 07:13,
लाभ- 07:13 – 08:54,
अमृत- 08:54 – 10:36,
शुभ- 12:18 – 13:59,
चर- 17:23 – 19:04,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 16 may)

लाभ- 21:41 – 22:59,
शुभ- 24:17 – 25:36,
अमृत- 25:36 – 26:54,
चर- 26:54- 28:12,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 16 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 16 may)

शुक्र- 05:31 – 06:39,
बुध- 06:39 – 07:47,
चन्द्र- 07:47 – 08:54,
शनि- 08:54 – 10:02,
बृहस्पति- 10:02 – 11:10,
मंगल- 11:10 – 12:18,
सूर्य- 12:18 – 13:25,
शुक्र- 13:25 – 14:33,
बुध- 14:33 – 15:41,
चन्द्र- 15:41 – 16:49,
शनि- 16:49 – 17:56,
बृहस्पति- 17:56 – 19:04,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 16 may)

मंगल- 19:04 – 19:56,
सूर्य- 19:56 – 20:49,
शुक्र- 20:49 – 21:41,
बुध- 21:41 – 22:33,
चन्द्र- 22:33 – 23:25,
शनि- 23:25 – 24:17,
बृहस्पति- 24:17 – 25:10,
मंगल- 25:10 – 26:02,
सूर्य- 26:02 – 26:54,
शुक्र- 26:54 – 27:46,
बुध- 27:46 – 28:38,
चन्द्र- 28:38 – 29:31,

आज 16 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 16 may)

1 मेष राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना भी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भोजन अच्छे से करें। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और दांपत्य जीवन में जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनी माता से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 16 may)

2 वृष राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसके लिए आपको धन का सही प्रबंधन करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और साथियों का सहयोग भी मिलेगा। संतान की ओर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए दिन बढ़िया रहेगा, पार्टनर से बातचीत करने से खुशी महसूस होगी लेकिन कुछ लोग आपके रिश्ते के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं, जिसको आपको समझदारी से डील करना होगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 16 may)

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन सामान्य फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी, जिससे आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। लव लाइफ वालों के लिए दिन काफी उत्तम है। कार्यक्षेत्र में लोगों के प्रयास और कड़ी मेहनत से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में दिन काफी बेहतर रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें, इसके लिए जरूरी है कि पहले से तैयार रहें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 16 may)

4 कर्क राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन साधारण है। आपके महत्वपूर्ण काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं, क्योंकि आपका भाग्य कमजोर होगा। सभी से अच्छा बर्ताव करना जरूरी होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम से जी ना चुराएं और जहां आप काम करते हैं वहां सभी से मीठा बोलें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 16 may)

5 सिंह राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने लव पार्टनर के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। किसी महत्वपूर्ण काम का जिम्मा आपको दिया जा सकता है, जिससे समय पर पूरा करके देना बॉस की आंखों का तारा बना सकते हैं। शुभांक – 7 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka rashifal 16 may)

6 कन्या राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन बहुत समझदारी से चलने का है। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी उत्साह वाले मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने लव पार्टनर को साथ लेकर कहीं घूमने-फिरने या मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन काम की वजह से ज्यादा समय ना दे पाने के कारण पारिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान रखना जरूरी होगा। घर में किसी तरह का वाद-विवाद ना हो, इस बात का ध्यान रखें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 16 may)

7 तुला राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा। आप ट्रेवलिंग पर जा सकते हैं, जहां आपको कुछ नए लोग मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है, लव पार्टनर का मूड कभी अच्छा तो कभी बिगड़ जाएगा, जिससे आप परेशान होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवनसाथी आपका कोई फायदा करा सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सी ग्रीन है। (Aaj ka rashifal 16 may)

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कहीं से अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको हिम्मत मिलेगी और कुछ नया काम शुरू करने की सोचेंगे। ससुराल से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में दिन अनुकूल रहने वाला है और घर वाले आपसे मिलकर खुश हो सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 16 may)

9 धनु राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ती रहेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। लव लाइफ में किसी वजह से कड़वाहट आ सकती है, पार्टनर का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा और इससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 16 may)

10 मकर राशि :- आज इस राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कामकाज की अधिकता की वजह से सेहत खराब हो सकती है, साथ ही मानसिक रूप से तनावग्रस्त भी रहेंगे। आपके खर्चे अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपकी स्थिति सुधरने लगेगी। जमीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा लेकिन डॉक्यूमेंट्स भी चेक कर लें। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने प्रिय का साथ पाकर प्रफुल्लित रहेंगे। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 16 may)

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। काम में मजबूती महसूस करेंगे और अधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे। दैनिक व्यापारियों की अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और व्यापारिक ऑर्डर भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात से थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी से कहासुनी हो सकती है। घर के बुजुर्गों के साथ नए बिजनस के बारे में डिस्कशन कर सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 16 may)

12 मीन राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी बुद्धिमानी काम आएगी और चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। लव लाइफ में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 16 may)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment