बैतूल अपडेट

Mahashivratri 2025: इस साल शिव बारात में होगी डमरू-झांज की गूंज, फिल्म कलाकारों की टीम देगी अनोखी प्रस्तुति

Mahashivratri 2025: बैतूल। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस साल बैतूल में आयोजित होने वाली शिव बारात ऐतिहासिक बनने जा रही है। थाना महाकाल चौक स्थित शिवालय से शंभू भोले सेवा उत्सव समिति द्वारा 26 फरवरी को आयोजित इस शिव बारात में उज्जैन के प्रसिद्ध श्री भस्म रमैया भक्त मंडल की झांज और डमरू वादन की अनोखी प्रस्तुति होगी।

श्री भस्म रमैया भक्त मंडल की 30 सदस्यीय टीम पहली बार बैतूल में अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। यह वही मंडल है, जिसने श्रावण के तीसरे सोमवार को महाकाल की नगरी उज्जैन में 1500 वादकों के साथ डमरू बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस मंडल की ख्याति इतनी अधिक है कि महाकाल की सवारी से पहले उज्जैन में यह विशेष प्रदर्शन करता है।

डमरू और झांज की अनोखी ध्वनि गूंजेगी

शंभू भोले सेवा उत्सव समिति ने जानकारी दी कि इस बारात में श्री भस्म रमैया भक्त मंडल द्वारा प्रस्तुत झांज और डमरू वादन के अनोखे प्रदर्शन से शिव बारात को खास बनाया जाएगा। 30 सदस्यीय यह टीम हाल ही में साउथ की चर्चित मूवी ‘हरिहर वीरा मल्लू’ में काम कर चुकी है, जो 23 मार्च को रिलीज होने वाली है।

सात दिनों तक चलेगा शिव विवाह उत्सव

शिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल दूल्हा बनेंगे। समिति ने बताया कि शिवरात्रि के पूर्व 7 दिनों तक शिव विवाह उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिससे भक्तों को शिव की अनंत भक्ति का अनुभव प्राप्त होगा। समिति ने बताया कि इस साल की शिव बारात बैतूल में अब तक की सबसे भव्य और ऐतिहासिक होगी। इसमें झांकियों और भक्ति संगीत का संगम देखने को मिलेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button