बड़ी खबरें

Good News : बैतूल से होगी ट्रेनों में पानी की सप्लाई, बदले में मिलेंगे 5 करोड़, बनेंगे 3 डैम

Good News : बैतूल। बैतूल नगर में 500 करोड़ की अधिक लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। जिसके संबंध में विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर और उन्हें आगामी मंगलवार तक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Good News : बैतूल से होगी ट्रेनों में पानी की सप्लाई, बदले में मिलेंगे 5 करोड़, बनेंगे 3 डैम

Good News : बैतूल। बैतूल नगर में 500 करोड़ की अधिक लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। जिसके संबंध में विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर और उन्हें आगामी मंगलवार तक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि नगर पालिका बैतूल द्वारा रेलवे को प्रतिदिन 40 लाख लीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके एवज में रेलवे द्वारा नगर पालिका को 5 करोड़ की राशि सालाना दी जाएगी। जिससे नगर पालिका बैतूल का बजट 5 करोड़ से बढ़कर लगभग 10 करोड़ हो जायेगा। जिससे बैतूल नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

रेलवे को पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका और जल संसाधन विभाग द्वारा माचना नदी पर तीन स्टॉप डैम बनाए जाएंगे। जहां नागरिकों को आवागमन सुविधा के लिए पुल निर्माण भी किया जाएगा।

स्मारक के रूप में विकसित होगी जेल

बैठक में जेल विभाग बैतूल के प्रोजेक्ट्स पर भी विस्तार चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि कोठी बाजार जेल को स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव भी शासन स्तर पर प्रेषित किया गया है।

शहर की मूल्यवान जमीनों पर भी चर्चा

बैठक में बैतूल नगर की प्रमुख मूल्यवान शासकीय भूमियों के उपयोग के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मत्सनिया सहित नगर पालिका, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग इत्यादि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हाउसिंग बोर्ड की राशि से विकास कार्य

इसके अतिरिक्त हाउसिंग बोर्ड के रिडेंसीफिकेशन अंतर्गत भूमि विक्रय के बडे प्रोजेक्ट को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इससे प्राप्त होने वाली राशि से विकास कार्यों के संबंध में विभागों को निर्देशित किया गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button