बड़ी खबरें

Accident News : भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर पलटी बस, 28 यात्री हुए घायल

Accident News : बैतूल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार-रविवार की रात्रि में एक निजी यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 28 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायल यात्रियों का शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बैतूल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Accident News : भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर पलटी बस, 28 यात्री हुए घायल

Accident News : बैतूल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार-रविवार की रात्रि में एक निजी यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 28 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायल यात्रियों का शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बैतूल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल ट्रेवल्स की बस बीती रात को नागपुर से भोपाल की ओर जा रही थी। इसी बीच रात्रि करीब ढाई बजे भौंरा के पास धपाड़ा जोड़ पर मोड़ में एक ट्रैक्टर के सामने आ जाने से ड्रायवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। इससे बस पलट गई।

नीचे देखें हादसे के तुरंत बाद का वीडियो…⇓

हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। जिनमें से 28 यात्री घायल हुए हैं। इन्हें तत्काल ही शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें से कुछ यात्रियों को अधिक चोटें होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह हादसा जिस वक्त हुआ उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में सोए थे। बस पलटने के साथ जोर की आवाज आने पर उन्हें दुर्घटना का पता चला। शाहपुर पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। वहीं क्रेन से बस को हटाया जा रहा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button