सीएम मोहन भैया का ऐलान- लगातार बढ़ाएंगे लाड़ली बहना योजना की राशि
लाड़ली बहना योजना : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाने का क्रम जारी रहेगा।
लाड़ली बहना योजना : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाने का क्रम जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की 1 करोड़, 29 लाख बहनों के खाते में 1573 करोड़ रूपये की राशि डाली गई है। यह हमारे उस संकल्प की पुष्टि करती है जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार द्वारा बनने के तुरंत बाद ही घोषणा की थी।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम समाज के भीतर खासकर बहनों की परिवार में भूमिका बढ़ाने के लिए, उनके सशक्तिकरण के लिए धीरे-धीरे राशि बढ़ाते जा रहे हैं। यह योजना 1000 रुपये से शुरू हुई थी जो अभी 1250 रुपये हो गई है। इसी क्रम को हम लगातार आगे बढ़ाएंगे। अब इसमें लगातार और नई राशि बढ़ाएंगे।
इतनी राशि की अंतरित
आज सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये, 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की।
यहां देखें और सुनें इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भाषण…
हजारों बालिकाओं ने चलाई तलवार
इसके अलावा नेहरु स्टेडियम में ही 5 हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इस कार्यक्रम से प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि अपनी ओर से दिए जाने की घोषणा की।
दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। वहीं मुख्यमंत्री आईटीसी के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
इतने उपकरणों का वितरण
उनके द्वारा इंदौर जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्रॉयसाइकल, नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी और कैलीपर्स प्रदान की जायेगी।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




