धर्म/अध्यात्म अपडेट

Dhanteras par kya khariden : धनतेरस पर खरीदें यह चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत

Dhanteras par kya khariden : भारत के 5 दिवसीय महापर्व दीपावली का आज धनतेरस के साथ शुभारंभ हो गया है। अब पूरे 5 दिनों तक हर तरफ दीपोत्सव की धूम रहेगी। धनतेरस का पर्व मुख्यत: खरीदी का पर्व होता है। लोग सामर्थ्य के अनुसार आवश्यकता की और सौभाग्य की वस्तु शुभ मुहूर्त में खरीदते हैं।

Dhanteras par kya khariden : धनतेरस पर खरीदें यह चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत

Dhanteras par kya khariden : भारत के 5 दिवसीय महापर्व दीपावली का आज धनतेरस के साथ शुभारंभ हो गया है। अब पूरे 5 दिनों तक हर तरफ दीपोत्सव की धूम रहेगी। धनतेरस का पर्व मुख्यत: खरीदी का पर्व होता है। लोग सामर्थ्य के अनुसार आवश्यकता की और सौभाग्य की वस्तु शुभ मुहूर्त में खरीदते हैं।

यूं तो पैसे वाले इस दिन ढेर सारी वस्तुओं की खरीदी करते हैं, लेकिन इस दिन कुछ वस्तुओं की खरीदी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन वस्तुओं की आज यदि खरीदी की जाएं तो घर में कभी धन की कमी नहीं होगी और बरकत बनी रहेगी। इस पर्व पर यह वस्तुएं खरीदने पर यह शुभ फल देती हैं।

झाडू

घर की सफाई में इस्तेमाल की जाने वाली झाड़ू का धनतेरस और दीपावली पर काफी महत्व होता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है। यही कारण है कि लक्ष्मी पूजन के दिन मां लक्ष्मी के साथ ही रख कर झाड़ू की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि झाड़ू को घर लाकर आप मां लक्ष्मी को आमंत्रित कर रहे हैं।

धनिया के बीज

धनिया के बीजों को भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि धनिया के बीज धन को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं। इसलिए लोग धनतेरस पर धनिया के बीज खरीद कर घर लाते हैं और लक्ष्मी पूजन के दिन लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति के साथ रख कर पूजा करते हैं। इसके बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रख लेते हैं।

लक्ष्मी कुबेर यंत्र

धनतेरस पर लक्ष्मी कुबेर यंत्र खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लक्ष्मी कुबेर यंत्र खरीदने के बाद उसकी पूजा करने से परिवार पर धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है। कुबेर लक्ष्मी यंत्र की पूजा के बाद दुकान या घर की तिजोरी में उसे रख सकते हैं। यह भी शुभ फल देते रहता है।

गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति

धनतेरस पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। लोग धनतेरस पर इनकी खरीदी करते हैं और दीपावली के दिन इनकी पूजा-अर्चना कर उनसे सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

सोना-चांदी का सामान

धनतेरस पर मुख्य रूप से लोग सोना और चांदी खरीदते हैं। संपन्न लोग तो बड़े पैमाने पर इस दिन इन कीमती धातुओं की खरीदी करते हैं। वहीं जिनके घर शादियां होती है, वे भी इसी दिन यह खरीदते हैं। हालांकि सबके लिए यह संभव नहीं होता है। इसलिए जो ज्यादा नहीं खरीद सकते, वे चांदी का सिक्का खरीद कर उसकी पूजा करते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button