बैतूल अपडेट

Mahanatya : 300 छात्र देंगे वीरांगना दुर्गावती महानाट्य की भव्य प्रस्तुति

Mahanatya : बैतूल। महारानी लक्ष्मीबाई, जाणता राजा, सम्राट विक्रमादित्य, महाराणा प्रताप जैसे ऐतिहासिक महानाट्यों का सफल मंचन करने वाला भारत भारती आवासीय विद्यालय इसी कड़ी में एक और भव्य प्रस्तुति देने वाला है। विद्यालय अपने वार्षिकोत्सव- 2024 में गोंडवाना की महारानी दुर्गावती की 500 वीं जयन्ती पर उनके शौर्यपूर्ण जीवन पर आधारित महानाट्य 'वीरांगना दुर्गावती' प्रस्तुत करने जा रहा है।

Mahanatya : 300 छात्र देंगे वीरांगना दुर्गावती महानाट्य की भव्य प्रस्तुति

युद्ध के दृश्यों को जीवंत बनाने घोड़ों का भी होगा उपयोग, तीन मंजिला दुर्ग तैयार

Mahanatya : बैतूल। महारानी लक्ष्मीबाई, जाणता राजा, सम्राट विक्रमादित्य, महाराणा प्रताप जैसे ऐतिहासिक महानाट्यों का सफल मंचन करने वाला भारत भारती आवासीय विद्यालय इसी कड़ी में एक और भव्य प्रस्तुति देने वाला है। विद्यालय अपने वार्षिकोत्सव- 2024 में गोंडवाना की महारानी दुर्गावती की 500 वीं जयन्ती पर उनके शौर्यपूर्ण जीवन पर आधारित महानाट्य ‘वीरांगना दुर्गावती’ प्रस्तुत करने जा रहा है।

इन घटनाओं की दी जाएगी प्रस्तुति

इसके लिए विद्यालय में सभी तैयारियाँ पूर्ण हो गई है। रानी दुर्गावती का तीन मंजिला दुर्ग तैयार किया गया है। विद्यालय में अध्ययनरत 300 विद्यार्थी कलाकारों द्वारा महानाट्य के जीवन्त दृश्य प्रस्तुत किये जायेंगे। यह आयोजन 26 अक्टूबर को शाम ठीक 6 बजे से होगा।

महानाट्य में दुर्गावती का जन्मोत्सव, उनकी युद्धकला, वीर दलपत शाह से विवाह, बाज बहादुर, आसफ खान और अकबर की सेना से युद्ध व वीरांगना के बलिदान से सम्बन्धित दृश्य प्रमुख है। युद्ध के दृश्यों को जीवन्त बनाने हेतु घोड़ों का प्रयोग भी किया गया है ।

इतिहास और पंरपरा का परिचय

भारत भारती के प्राचार्य जितेन्द्र परसाई ने बताया कि हमें विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं से परिचित करवाना चाहिये। भारत भारती विद्यालय प्रतिवर्ष अपने वार्षिकोत्सव के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत से वर्तमान पीढ़ी परिचित हो इसका प्रयास करता है।

एक माह से चल रही तैयारियां

वार्षिकोत्सव के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि वीरांगना दुर्गावती महानाट्य हेतु विद्यालय में एक माह से तैयारियाँ की जा रही है। इस महानाट्य के माध्यम से गोंडवाना का गौरवशाली इतिहास बताया जायेगा। विद्यालय परिवार ने सभी नाट्यप्रेमी नागरिकों से महानाट्य देखने का अनुरोध किया है।

यह रहेंगे बतौर अतिथि उपस्थित

उन्होंने बताया कि महानाट्य में अतिथि के रूप में जनजाति मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, बैतूल के प्रभारी मन्त्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विद्या भारती मध्य भारत के सह सचिव डॉ. नीलाभ तिवारी, बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर उपस्थित रहेंगे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button