बैतूल अपडेट

Betul News Today : शौचालय में था खतरनाक कोबरा, गेट खोलते ही डंसा

Betul News Today : जंगल या खेतों से घिरे गांवों में विषैले जीव-जंतुओं के आने का ज्यादा खतरा बना रहता है। इनमें जहरीले और खतरनाक सांप भी शामिल हैं। यह भी ्रगांव में आकर घर में घर से जुड़े अन्य स्थानों पर शरण ले सकते हैं। इस बीच किसी के पहुंचने पर कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। इसलिए गांवों में अधिक सतर्कता बरतना जरुरी है।

Betul News Today : शौचालय में था खतरनाक कोबरा, गेट खोलते ही डंसा
यह वास्तविक चित्र नहीं है, केवल प्रतीकात्मक रूप से दिया गया है

Betul News Today : जंगल या खेतों से घिरे गांवों में विषैले जीव-जंतुओं के आने का ज्यादा खतरा बना रहता है। इनमें जहरीले और खतरनाक सांप भी शामिल हैं। यह भी ्रगांव में आकर घर में घर से जुड़े अन्य स्थानों पर शरण ले सकते हैं। इस बीच किसी के पहुंचने पर कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। इसलिए गांवों में अधिक सतर्कता बरतना जरुरी है।

मध्यप्रदेश के बैतूल में शनिवार दोपहर बाद ऐसी ही एक घटना हो गई। यहां जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक गांव में एक कोबरा सांप मकान से सटे शौचालय में बैठा था। इस बीच घर की महिला ने जैसे ही शौचालय का गेट खोला, कोबरा ने उसे डंस लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम धाराखोह की है यह घटना 

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बैतूल के सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि यह घटना ग्राम धाराखोह की है। यहां के निवासी दिनेश उइके के घर आज शाम कोबरा सांप पहुंच गया। वह शौचालय में बैठा था। इस बीच जैसे ही परिवार की एक महिला ने वहां शौचालय का गेट खोला, वैसे ही कोबरा ने उसे डंस लिया।

तुरंत किया सर्प मित्र विशाल को सूचित

शौचालय में सांप होने का पता लगते ही परिवार के लोगों ने तुरंत सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचित किया और पीड़ित महिला को जिला अस्पताल ले गए। इधर सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने खतरनाक कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान भी यह कोबरा सांप अपने तीखे दिखाता रहा।

सभी दूर सावधानी बरतना जरुरी

आम लोगों से भी सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने अपील की है कि ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र, सभी दूर सावधानी बरतना जरुरी है। यह विषैले जीव कहीं भी छिपकर बैठे हुए हो सकते हैं। इसके अलावा यदि कहीं सांप डंसने की घटना हो जाए तो झाड़-फूंक के भरोसे न रहें, बल्कि सीधे मेडिकल इलाज कराएं।

यहाँ देखें कोबरा के रेस्क्यू का वीडियो…

⇑Video Source : Sarp Mitra Vishal Vishvakarma⇑ 

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button