बैतूल अपडेट

Betul News : घायल उल्लू का कुत्तों ने किया शिकार, भारी पड़ी लापरवाही

Betul News : बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ में एक घायल उल्लू को देख लिए जाने और वन कर्मियों के पहुंचने के बावजूद उसकी जान नहीं बच पाई। यदि वनकर्मी जरा भी तत्परता दिखाते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इसके चलते लोगों में वन विभाग के प्रति खासा रोष देखा जा रहा है।

Betul News : घायल उल्लू का कुत्तों ने किया शिकार, भारी पड़ी लापरवाही

⇓ मनोहर अग्रवाल खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News : बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ में एक घायल उल्लू को देख लिए जाने और वन कर्मियों के पहुंचने के बावजूद उसकी जान नहीं बच पाई। यदि वनकर्मी जरा भी तत्परता दिखाते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इसके चलते लोगों में वन विभाग के प्रति खासा रोष देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में जंगल में रहने वाला लेकिन गांव की आबादी में रात्रि के समय विचरण करने वाला वन्य पक्षी उल्लू घायल अवस्था में पेड़ के नीचे पड़ा था। ग्राम पंचायत के जागरूक कर्मचारी सुदामा कावरे ने इस संवाददाता को इस बारे में सूचना दी।

इस पर क्षेत्र के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी को जानकारी देकर उनसे अनुरोध किया गया कि वे इस घायल पक्षी उल्लू को ले बुलवा कर इसका इलाज करवाएं। इसके बाद एक वनकर्मी वहां पहुंचा और ग्राम पंचायत के पास एक घर में रखे उल्लू को देखा। लेकिन, वह उसे साथ नहीं ले गया बल्कि यह कह कर चले गए कि अभी आते हैं।

वहां से जाने के बाद वह करीब एक घंटा बाद दोबारा पहुंचे। इस बीच वहां अचानक पहुंचे कुत्तों के एक झुंड ने घायल उल्लू पर हमला कर उसे खा लिया। वनकर्मी की लेट लतीफी और लापरवाही का खामियाजा उल्लू को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण घायल अवस्था में देख लिए जाने के बाद भी एक वन्य प्राणी की जान नहीं बचाई जा सकी। यदि उसे तत्काल ले जाकर उपचार मुहैया करा दिया जाता तो शायद वह बच जाता। इसे लेकर लोगों में खासा रोष है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button