बैतूल अपडेट

Multai latest news : ताप्ती जन्मोत्सव पर 7 दिनों सजा रहेगा सरोवर

Multai latest news : मुलताई। नगर पालिका में सोमवार को परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि ताप्ती जन्मोत्सव को लेकर सात दिन तक सरोवर की साज सज्जा रहेगी। इसके अलावा ताप्ती सरोवर को मछलियों को नहीं मारा जाएगा।

मछलियों को सरोवर से कहीं और विस्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही होर्डिंग और एलईडी का शुल्क भी बढ़ाया जाएगा। ताप्ती परिक्रमा मार्ग में दो प्रसाद काउंटर भी बनाए जायेंगे। इसके अलावा 30 प्रस्तावों पर सहमति बनी है।

शिफ्ट की जाएंगी मछलियां

बैठक में सभी का मानना था कि ताप्ती सरोवर में मछलियों की संख्या ज्यादा होने से उनकी मौत हो रही है। ऐसे में सरोवर की मछलियों को कहीं ओर शिफ्ट किया जाएगा।

प्रसाद के रूप में यह मिलेगा

प्रसाद काउंटर से लोगों को ताप्ती जल, पेड़ा, मां ताप्ती का फोटो मिलेगा। इसके साथ ही इन काउंटर से लोगों को मां ताप्ती के बारे में जानकारी भी मिलेगी।

चार चेंजिंग रूम बनाएंगे (Multai latest news)

वहीं ताप्ती घाट पर चार चेंजिंग रूम भी बनाए जायेंगे। वहीं नगर के शौचालय को ठेके पर दिया जाएगा। नगर पालिका जेसीबी की खरीदी भी करेगी।

बैठक में यह थे मौजूद (Multai latest news)

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर, सभापति रितेश विश्वकर्मा, पिल्लू जैन, जीए बारस्कर, शिल्पा शर्मा, कुसुम पवार, अजय यादव, सुरेश पौनीकर उपस्थित थे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | TrenUjjain newsding खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button