Road Accident in Rajgarh : राजगढ़ में आर्मी ट्रक और ट्रेवल्स बस की आमने सामने से हुई भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत
Road Accident in Rajgarh: A massive head-on collision between an army truck and a travel bus in Rajgarh, 5 people died in the accident.
राजगढ़: Road Accident in Rajgarh मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां, आर्मी ट्रक और ट्रेवल्स बस की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 यात्री और 2 आर्मी जवान शामिल हैं। वहीं 10 घायलों को भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। घटना भोपाल गुना हाईवे न. 46 पर पीलुखेडी के पास की है।
बताया जा रहा है कि हादसा आर्मी ट्रक का टायर फटने के कारण हुआ। जहां राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी में ओसवाल फैक्ट्री के सामने आर्मी के ट्रक का टायर फट गया, जिससे सामने से आ रही यात्री बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और दोनों वाहनों में भंयकर टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार तीन यात्री और दो आर्मी जवान की मौके पर ही मौत हो गई है।
- Also Read : Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 48.52 प्रतिशत मतदान किया गया दर्ज
घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी सहित डॉयल 100 व 108 वाहन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बस में से घायलों को बाहर निकाला और भोपाल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद कई देर रात नेशनल हाईवे 46 पर जाम के हालात भी गए थे।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



