Happy Mother’s Day 2024 : मदर्स डे पर वायरल हुआ प्रधानमंत्री मोदी और माँ का वीडियो
Happy Mother's Day 2024: Video of Prime Minister Modi and mother went viral on Mother's Day.
Happy Mother’s Day 2024 देशभर में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर लोग अपनी मां के साथ खूबसूरत तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी ने पीएम मोदी का उनकी मां के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। पीएम का यह वीडियो X हैंडल पर ट्रेंडिंग वीडियो में शामिल हो गया है।

Happy Mother’s Day 2024 बीजेपी ने उनके ऑफिशियल X अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां की बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और काफी पसंद भी किया जा रहा है।
बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 100 साल की उम्र में साल 2022 में हुआ था। वे अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थीं। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भाइयों के साथ मिलकर मां को आखिरी विदाई दी थी।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



