बड़ी खबरें

Death In Accident : ट्रक और बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, स्टेट हाईवे 43 पर हुआ हादसा

Death In Accident : बैतूल। पुलिस और प्रशासन द्वारा भले ही सड़क हादसे रोकने कई तरह के प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन हादसों में कमी नहीं आ रही। सड़क हादसों में कई परिवार अपनों को खो रहे हैं।

Death In Accident : बैतूल। पुलिस और प्रशासन द्वारा भले ही सड़क हादसे रोकने कई तरह के प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन हादसों में कमी नहीं आ रही। सड़क हादसों में कई परिवार अपनों को खो रहे हैं।

बीती रात जिले के सारणी थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे 43 पर कूलिंग टावर सारणी के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में मोटर साइकिल चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि टिन्नू उर्फ आशीर्वाद शर्मा और हरीश चौकीकर दमुआ रोड की तरफ से सारणी की ओर जा रहे थे। इसी बीच पॉवर प्लांट में कोयला खाली करके आ रहे डंपर और बाइक में कूलिंग टॉवर के पास भीषण भिडं़त हो गई। (Death In Accident)

इस हादसे में बाइक चालक और मठारदेव कॉलोनी सारणी निवासी टिन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि हादसे के बाद दोनों को सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के एरिया अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज न मिलने पर वेकोलि अस्पताल ले जाया गया। (Death In Accident)

यहां डॉक्टर ने टिन्नू को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरीश को प्राथमिक उपचार के बाद घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेज दिया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (Death In Accident)

बताया जाता है कि बाइक सवार को कुचलने के बाद डंपर चालक फरार हो गया। हालांकि स्टेट हाईवे पर लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई एफएसटी चौकी पर सड़क हादसे को अंजाम देकर भाग रहे डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया। सारणी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। (Death In Accident)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button