India Dangerous Missile: विश्व युद्ध की आहट के बीच भारत ने तैयार की एक और खतरनाक मिसाइल, थर-थर कांप रहे दुश्मन
India Dangerous Missile: Amidst the sound of world war, India has prepared another dangerous missile, the enemies are trembling.
जनरल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट्स (इन्फैंट्री, भारतीय सेना) में निर्धारित पूर्ण परिचालन आवरण के अनुपालन को हासिल करने की दिशा में पर्याप्त संख्या में मिसाइल फायरिंग परीक्षणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वारहेड उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। मिसाइल के प्रदर्शन और वारहेड के प्रदर्शन उल्लेखनीय पाए गए।
- यह भी पढ़ें: Hanuman Chalisa Ki Shakti : दुनिया का सबसे छोटा वेद और पॉवर फुल मंत्र है हनुमान चालीसा : पं. रसराज
इन टैंकों को कर सकेगी परास्त (India Dangerous Missile)
एमपीएटीजीएम के टेंडेम वारहेड सिस्टम की भेदन क्षमता का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और इसे आधुनिक कवच संरक्षित मुख्य युद्धक टैंक को परास्त करने में सक्षम पाया गया है। एटीजीएम प्रणाली दिन/रात और शीर्ष हमले की क्षमता से सुसज्जित है।
भारतीय सेना में हो सकेगी शामिल (India Dangerous Missile)
इसकी ‘डुअल मोड सीकर’ कार्यक्षमता टैंक युद्ध में इस मिसाइल क्षमता के लिए एक महत्वपूर्ण मूल्यवर्धन है। इस परीक्षण के साथ, प्रौद्योगिकी विकास एवं सफल प्रदर्शन का कार्य संपन्न हो गया है और यह प्रणाली अब अंतिम उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों के लिए तैयार है, जोकि इसे भारतीय सेना में शामिल होने की ओर अग्रसर करेगा।
- यह भी पढ़ें: DA Hike: कर्मचारियों को सरकार ने दिया एक और तोहफा! DA के बाद अब HRA में होगी वृद्धि, मिलेगा डबल फायदा
रक्षा मंत्री ने की सराहना (India Dangerous Missile)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रणाली के सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना की सराहना की है तथा इसे उन्नत प्रौद्योगिकी-आधारित रक्षा प्रणाली के विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव एवं डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी इन परीक्षणों से जुड़ी टीमों को बधाई दी।
- यह भी पढ़ें: Film Mai Ladega : फिल्म के रोल के लिए सीखी मुक्केबाजी, पहलवानों से लड़े, 11 किग्रा घटाया वजन
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




