बैतूल अपडेट

Betul News: अब डॉ. धाकड़ पर रिश्वत के आरोप, कलेक्टर से शिकायत, वीडियो हो रहा वायरल

Betul News: Now Dr. Dhakad accused of bribery, complaint to collector, video going viral

Betul News: (बैतूल)। जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉ. प्रदीप धाकड़ पर मरीज से रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इस मामले की महिला मरीज के पति और अन्य लोगों ने सोमवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को वीडियो सहित शिकायत की है। कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उस वीडियो को उसी घटना का बताया जा रहा है।

यहां देखें वीडियो….

इस मामले में महिला के पति जामगांव निवासी अर्जुन देवहारे ने कलेक्टर से की शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी देवहरे (28) के पेट में गांठ हो गई थी। उसका ऑपरेशन आज 8 अप्रैल को होना था। इसके लिए डॉक्टर धाकड़ द्वारा पांच हजार रुपए मांगे जा रहे थे।

गरीब परिस्थिति के कारण वे इतनी राशि देने में सक्षम नहीं थे। वहीं बिना पैसे के ऑपरेशन नहीं किया जा रहा था। किसी तरह 1700 रुपए दिए और 300 रुपए बाद में देने का कहा। इसके बाद डॉ. धाकड़ ने ऑपरेशन किया। उन्होंने डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की है।

भाजपा नेता विजय खातरकर ने बताया कि इस मामले का वीडियो भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जब डाक्टर को रिश्वत की राशि दी जा रही थी तो उन्होंने बाहर रुपए लेने से इंकार करते हुए कमरे में बुलाकर आपरेशन के लिए राशि ली है। (Betul News)

इसके बाद कलेक्टर सूर्यवंशी को मौखिक शिकायत की गई। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. रविकांत उइके और सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा को इस मामले में जांच के लिए कहा है। (Betul News)

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भी इस मामले में शिकायत मिली है। कलेक्टर साहब ने मामले में जांच के लिए कहा है। ज्ञात हो कि पूर्व में बैतूल में सीएमएचओ और सिविल सर्जन रहते हुए भी डॉ. धाकड़ कई मामलों में चर्चा में आ चुके हैं। (Betul News)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button