मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: चिंटू ने एक्स-रे करवाया,पप्‍पू- क्या रहा तेरी एक्स-रे रिपोर्ट में? जवाब सुन नहीं कंट्रोल होगी हंसी…

Funny Jokes: Chintu got X-ray done, Pappu- What was in your X-ray report? You can't control your laughter after hearing the answer...

Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

चिंटू ने एक्स-रे करवाया।
पप्‍पू- चिंटू क्या रहा तेरी एक्स-रे रिपोर्ट में?
चिंटू- एक्स-रे में मेरी हड्डी टूटी हुई है।
पप्पू- चलो अच्छा है कि एक्स-रे में ही हड्डी टूटी है।
सच में टूटी होती तो काफी खर्चा हो जाता…

सोनू (मोनू से)- मोनू भइया, जिसको सुनाई
नहीं देता उसको क्या कहते हैं?
मोनू- कुछ भी कह लो भैया
जब उसे सुनाई ही नहीं देता….

श्‍याम- चैटिंग किसे कहते हैं?
किट्टु- पता नहीं तुम ही बताओ!
श्‍याम- जो एक दूसरे का थोबड़ा देखे
बिना ही एक दूसरे को पकाते हैं,
आधुनिक समाज में उसे ही चैटिंग कहते हैं…

पप्‍पू (सोनू से)- आज मैंने अपनी
पत्नी को वॉचमैन के साथ पिक्चर देखने
जाने का प्लान बनाते हुए सुना
सोनू- तो फिर तुम उनके पीछे नहीं गए?
पप्‍पू- नहीं यार दरअसल वह पिक्चर मेरी देखी हुई थी…..

पिंटू (गप्पू से)- अबे आज सुबह
तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी
गप्‍पू- मैं उसे अभी सजा देता हूं
पिंटू- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है
गप्‍पू- हैरानी से, कैसे?
पिंटू- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया….

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button