बड़ी खबरें

MP News: एमपी के 3061 सरकारी नर्सरी स्कूलों को मिली मंजूरी, शिक्षक नियुक्ति के लिए निर्देश जारी…

MP News: 3061 government nursery schools of MP got approval, instructions issued for teacher appointment...

MP News: मध्य प्रदेश में नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 प्रारंम्‍भ होने जा रहा है। इसमें 3061 नवीन नर्सरी स्कूलों को स्वीकृति मिल गई हैं। प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति एवं विद्यार्थियों के एडमिशन के लिए राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा निर्देश जारी कर दिए है। आइए जानते है नर्सरी स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों के क्‍या योग्यता और आयु सीमा होनी चाहिए।

नर्सरी स्कूल में शिक्षकों और बच्चों की योग्यता एवं आयु सीमा

आर उमामहेश्वरी, अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त कलेक्टर के नाम जारी पत्र में बताया गया है कि, शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत 3061 विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षाएं प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नर्सरी स्कूल में शिक्षकों और बच्चों की आयु सीमा (MP News)

  • नर्सरी – तीन-चार वर्ष।
  • KG1 – 4-5 वर्ष।
  • KG2 – 5-6 वर्ष।

शिक्षकों का चयन इस प्रकार किया जाना है-

  • शिक्षक की आयु 52 वर्ष से कम हो।
  • बच्चों के साथ गतिविधियां करने में सक्षम हो और रुचि भी रखते हो।
  • पूर्व प्राथमिक कक्षा में पढ़ाने का अनुभव हो।
  • चयन में महिला शिक्षक को प्राथमिकता दी जाए।
  • पूर्व प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (DElEd) को प्राथमिकता दी जाए।

नर्सरी स्कूल के लिए जारी की गाइडलाइन (MP News)

गाइडलाइन में नर्सरी कक्षाओं के लिए किस प्रकार के कक्ष, उसका फर्नीचर और खेल का मैदान इत्यादि के बारे में भी बताया गया है। सभी कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि सारी व्यवस्थाएं संपन्न करने के बाद विस्तृत एवं अधिकृत जानकारी दिनांक 25 अप्रैल 2024 तक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को उपलब्ध करवा दें।

नई गाइडलाइन के लिए यहां पर क्लिक करें…..

https://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=89725

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button