Funny Jokes : अप्रैल- फूल तो पिताजी बनाते थे, कहते थे… अगर किसी लड़की से चक्कर है…….
Funny Jokes: Father used to make April Fools' Day and used to say... If you have an affair with a girl...
Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)
शराबी- गरम क्या है?
वेटर- चाउमीन।
शराबी- और गरम?
वेटर- सूप।
शराबी- और गरम?
वेटर- उबलता पानी।
शराबी- और गरम?
वेटर- आग का गोला है साले।
शराबी- लेकर आओ, बीडी जलानी।
लड़की- तुम्हारा मोबाइल बढि़या है, कितने का है?
लड़का- रेस में जीता है।
लड़की- कितने लोग थे रेस में?
लड़का- मोबाइल शॉप का मालिक
तीन पुलिसवाले और मैं!
- यह भी पढ़ें: Tiger Attack Video: खूंखार बाघ को देख पानी में भागा हिरण, पलभर में कर दिया काम तमाम, देखें वीडियो….
अप्रैल- फूल तो पिताजी बनाते थे कहते थे…
अगर किसी लड़की से चक्कर है
तो बता दे, हम शादी करवा देंगे…
एक बार हिम्मत करके बताया तो
बांस के सोटे से पिटाई हुई थी।
- यह भी पढ़ें: Optical illusion : खुद को समझते हैं जीनियस तो 1 मिनट तस्वीर में खोज के दिखाएं गिरगिट, पूरा करें चैलेंज…
टीचर- तुम क्लास में सो क्यों रहे हो?
गजोधर- आपकी आवाज बहुत मीठी है।
सुनकर नींद आ गई।
टीचर- तो बाकी बच्चो को क्यों नहीं आ रही है।
गजोधर- क्योंकि वो आपको सुन नहीं रहे है।
शिक्षक- मैं 2 वाक्य दूँगा।
आपको उसमें अंतर बताना है।
1. उसने बर्तन धोये।
२. उसे बर्तन धोने पड़े।
संजू- पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है।
और दुसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




