मनोरंजन अपडेट

Dolly Chaiwala Rolls Royce: डॉली चाय वाले के पास दिखीं करोड़ों की रॉल्‍स रॉयस, लोग बोले – पूरे सिस्‍टम को… देखें वीडियो

Dolly Chaiwala Rolls Royce: Rolls Royce worth crores was seen near Dolly Chaiwala, people said - the whole system... watch video

Dolly Chaiwala Rolls Royce : डॉली चायवाला को कौन नहीं जानता। वह अपनी स्‍टाइल के लिए पूरी दुनिया में उस समय छा गए, जब उनकी टपनी पर चाय पीने के लिए बिल गेट्स पहुंचे। बिल गेट्स की वीडियो सामने आने के बाद डॉली चायवाला वर्ल्‍ड फेमस हो गया। अब उसके महंगे शौक भी इंटरनेट की सनसनी बनते नजर आ रहे है।

हाल ही में डॉली ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रॉल्स रॉयस के साथ नजर आ रहे हैं। पहले भी डॉली चायवाला लैंबॉर्गिनी जैसी लग्जरी कार के साथ तस्वीरें-वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। लेकिन रॉल्स रॉयस के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि डॉली चायवाला कार के अंदर बैठे नजर आ हे हैं।

करोड़ों की कार के साथ नजर आए डॉली

वीडियो में वो कहते हैं – कौन कहता है कि चाय बेचने वाला रॉल्स रॉयस नहीं खरीद सकता है। वक्त बदलने में वक्त नहीं लगता है दोस्तों… तुम मेहनत तो करो। इस वीडियो को अब तक 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं 16 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

यहां देखें वीडियो…

इंटरनेट सेंसेशन बन चुके डॉली

कई यूजर्स ने तो इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। वहीं कई लोगों ने डॉली को ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा है- भाई ये तो मोदी से भी ऊपर चला गया। दूसरे यूजर ने लिखा है-भाई मैं इंजीनियरिंग करूं की नहीं करूं। तीसरे यूजर ने लिखा है- भी पूरे एजुकेशन सिस्टम को रोस्ट कर रहा है। चौथे यूजर ने लिखा है- इससे बुरा कोलैबोरेशन नहीं हो सकता है। कई यूजर्स का मानना है कि डॉली चायवाला कई लोगों के लिए मोटिवेशन हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button