वायरल अपडेट

Desi Jugad: दोनों हाथ नहीं हैं फिर भी बाइक चलाता हैं ये शख्स, हौसले को सलाम कर रही पब्लिक, देखें वीडियो

Desi Jugad: This man rides a bike even though he doesn't have both hands, the public is saluting his courage. watch video

Desi Jugad : सबकी जिंदगी की राह आसान नहीं होती हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोग संघर्ष कर ऐसी मिसाल पेश करते हैं, जो लोगों को जीना सिखाती हैं। ये लोग हमेशा ये सीख देते हैं कि दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं हैं। अब इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स को ही देखिए। इस व्यक्ति के दोनों हाथ नहीं हैं। इसके बाद भी वह किस्मत पर रोना छोड़कर अपनी किस्मत लिख रहा हैं। यह शख्स हाथ नहीं होने के बाद भी बाइक चला रहा है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है और उस शख्स की खूब तारीफ हो रही है।

बिना हाथों के बाइक चला रहा शख्स

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बिना हाथों के ही मोटरसाइकिल चलाते हुए नजर आ रहा है। शख्स अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रयास के दम पर मोटरसाइकिल चला रहा है। बाइक चलाने के अंदाज से ही बताया जा सकता है कि वह बाइक चलाने में माहिर है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि शख्स अपने कटे हुए हाथों में लोहे से बनी रॉड को फंसाता है और उसे बाइक के क्लच और एक्सीलेटर पर रखकर बड़े आराम से दो लोगों को अपने पीछे बैठा कर बाइक चलाने लगता है। शख्स का यह जुगाड़ देख हर कोई हैरान रह गया और शख्स की तारीफ करने लगा। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो…

शख्स के हौंसले की हो रही तारीफ

वीडियो को इंस्टाग्राम पर zamidar_short नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। कई लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर चाहत और लगन हो तो कुछ भी किया जा सकता है। दूसरे ने लिखा- इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़। वहीं कई अन्य लोगों ने शख्स के हिम्मत सलाम किया।

(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड (Viral Video) और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।) 

वायरल अपडेट (Viral Video) और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button