देश/विदेश

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना में इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ, ये है नियम

PM Surya Ghar Yojana: These people will not get benefits under PM Surya Ghar Yojana, this is the rule

PM Surya Ghar Yojana : मुफ्त बिजली योजना या पीएम सूर्य ग्रह योजना के लिए मोदी सरकार लोगों से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील कर रही है। पीएम मोदी ने खुद अब इस बात की जानकारी दी है कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पर एक पोस्ट में जानकारी दी और लोगों से इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की।
यदि आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको पीएम सूर्य घर योजना के कुछ नियम और शर्तें पता होनी चाहिए।
आवेदन करने की शर्ते

पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आवेदन करने की पहली शर्त ये है कि आवेदन करने वाला भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा अपना घर होना चाहिए और घर की छत रूफटॉप पैनल लगाने जितनी बड़ी होनी चाहिए।

पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन करने वाले शख्स के घर पर वैध इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन होना भी जरूरी है।

आवेदन करने वाले परिवार ने अगर पहले ही सरकार की किसी सोलर पैनल स्कीम का फायदा लिया है या पहले से सोलर पैनल लगा हुआ है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
यदि आप ऊपर दी गई सभी पात्रता रखते हैं तो आपको पीएम सूर्य घर योजना का लाभ जरूर मिलेगा। आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button