Betul Crime: शादी से लौट रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में हुआ कैद
Betul Crime: (मुलताई)। बैतूल जिले के मुलताई नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर शादी से लौट रही एक महिला के गले से एक युवक ने मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गया। इस दौरान महिला और मौसी ने युवक का पीछा भी किया और लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन लोगों ने मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले को नहीं पकड़ा।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है। वहीं एक संदिग्ध युवक से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है मंगलसूत्र लूट मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- यह भी पढ़ें: Betul Accident News : ड्यूटी से घर लौट रहे नाकेदार का खेत में मिला शव, इधर नदी में मिला बालक का शव

थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि फरियादिया प्रमिला पति कमलेश कालभोर उम्र 37 साल निवासी रेल्वे स्टेशन के सामने ताप्ती वार्ड ने थाना आकर शिकायत की है। महिला ने शिकायत में बताया कि गुरुवार को शाम को वह और उसकी मौसी गुन्ता पंवार बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक कनक कंप्यूटर सेन्टर के पास, सफेद बिन्दी वाली नीली टी-शर्ट, सफेद पैन्ट पहने एक युवक ने उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया।
महिला और उसकी मौसी उक्त व्यक्ति के पीछे दौडे, लेकिन वह मकान एवं गली से भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मंगलसूत्र चोरी की घटना में खुलासा किया जाएगा। बताया जाता है कि युवक एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उसके आधार पर भी उसकी तलाश की जा रही है।
- यह भी पढ़ें: Betul Me Gire Ole : जमकर बरसे ओले, लोगों ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ, बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




