मनोरंजन अपडेट

Viral Jokes : पत्नी- खिड़की पर परदे लगवा दो, नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है…! पति का मजेदार जवाब

Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Viral Jokes)

बॉयफ्रेंड- आज मैं अपने दोस्तों को बहुत याद कर रहा हूँ।
गर्लफ्रेंड- अरे सोना बेबी, मैं हुँ तो तुम्हारे पास,
मैं आपके दोस्तों की कमी पूरी करुँगी।
बॉयफ्रेंड- सच्ची।
गर्लफ्रेंड- हाँ सोना।
बॉयफ्रेंड- चल फिर आज का मूवी का टिकट तू ले लियो,
मेरे पास पैसें नहीं है आज।

पत्नी- खिड़की पर परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है…!
पति- एक बार उसे ठीक से देख लेने दो,
वो खुद ही परदे लगवा लेगा…!
फिर हुई पतिदेव की धुनाई…

पिता (बेटे से)- देखों बेटे, जुआ नहीं खेलते,
यह ऐसी आदत हैं कि यदि इसमें आज जीतोगे, तो कल हारोगे
परसों जीतोगे तो उसके अगले दिन फिर हार जाओगे…!
बेटा- बस पिताजी! मैं समझ गया,
आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा…!

एक स्टूडेंट भगवान से बोला- 1 रुपए की कीमत 68 तक पहुंच गई,
पेट्रोल की 80 तक, दूध की 50 और प्याज की 100 तक…!!
पर फिर भी आपका लाख-लाख शुक्र है भगवान,
पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही हैं….!!

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो…!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो…! यह लो मेरा टैबलेट…!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा…!
अब पति सदमे में है…!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button