बैतूल अपडेट

Betul Accident News : छात्र को दूध वाहन ने टक्कर मारी, गंभीर रूप से हुआ घायल, परीक्षा से हुआ वंचित

Betul News : छात्र को दूध वाहन ने टक्कर मारी, गंभीर रूप से हुआ घायल, परीक्षा से हुआ वंचित
Betul News : छात्र को दूध वाहन ने टक्कर मारी, गंभीर रूप से हुआ घायल, परीक्षा से हुआ वंचित

▪️ राजेंद्र दुबे, चिचोली

Betul Accident News : बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में मलाजपुर के पास बुधवार को परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र को एक दुग्ध लेकर लौट रहे पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिचोली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे के चलते छात्र परीक्षा देने से भी वंचित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मलाजपुर और सिरकाल के बीच की है। दुर्घटना के बाद के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया था। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने सड़क हादसे में घायल छात्र को निजी वाहन से चिचोली अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में घायल हुआ छात्र संतुलाल पिता जुग्नु धुर्वे निवासी इमलीढाना है। बताया जा रहा है कि वह बोर्ड की परीक्षा देने अपने किसी परिचित के साथ परीक्षा केंद्र जा रहा था। इस दुर्घटना के चलते वह आज का पेपर भी नहीं दे पाया। उस की स्थिति गंभीर देखते हुए चिचोली अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button