मनोरंजन अपडेट

Viral Jokes: दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब शाम को दारू पीकर घर जाता है? कालु का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…

Viral Jokes: दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब शाम को दारू पीकर घर जाता है? कालु का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी...
Viral Jokes: दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब शाम को दारू पीकर घर जाता है? कालु का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…

Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Viral Jokes)

दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है?
कालु- कहती नहीं, बोलती है…
दोस्त- क्या…?
कालु- बोलती है, कीड़े पड़ेंगे तुम्हारे
दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा…!

सरकार ने फरमान जारी किया चालक,
पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते
समय हेलमेट पहनना जरूरी…
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली-
हे भगवान…
अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे…
पति ने एक्टिवा बेच दी….

चिंटू ने श्याम को थप्पड़ मारा।
श्‍याम- ये तूने मज़ाक में मारा या सिरियस में।
चिंटू- सीरियस में।
श्‍याम– फिर ठीक है, मजाक मुझे बिल्कुल पसंद नही।

मिंटू- तुम ऑपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए?
दोस्त- नर्स बार-बार कह रही थी,
डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा…
ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
मिंटू- तो इस में डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी!
दोस्त- अबे, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी!

जज- तुम्हें तलाक क्यों चाहिए?
पति – जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो,
काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले भरे
टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति – समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी..

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button