IAS Success Story: खूबसूरती में बेहद आगे है ये IAS, पढ़ाई के बीच इन चीजों से बनाई दूरी, 24 साल की उम्र में ऐसे बनीं ऑफिसर

IAS Success Story: कहा जाता है कि ‘इरादे मज़बूत रखिये सफलता ज़रूर मिलेगी’। कुछ ऐसी ही कहानी है नेहा ब्याडवाल की, जिन्होंने दिन रात मेहनत करके यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वैसे तो यूपीएससी परीक्षा देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास कर आईएएस-आईपीएस बनने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन इसे सिर्फ चुनिंदा लोग ही पूरा कर पाते है। इस परीक्षा को पास करने के लिए हर विषय का ज्ञान होना भी जरूरी है।

आईएएस नेहा ब्याडवाल का परिचय (IAS Success Story)
राजस्थान की गुलाबी शहर जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रह्लाद ब्याडवाल PHED में सीनियर अकाउंटेट डिविजनल आफिसर हैं और मां रजनी देवी हाउसवाइफ हैं। नेहा की बड़ी बहन निशा Indian Engineering Service(इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) यानी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में अफसर हैं। नेहा अपनी बहन से प्रेरित होकर ही सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की थी।
- यह भी पढ़ें: UPSC CSE Notification 2024: UPSC सीएसई का नोटिफिकेशन जारी, जानें वैकेंसी, योग्यता, आवेदन समेत पूरी डिटेल्स

नेहा ब्याडवाल की पढ़ाई (IAS Success Story)
नेहा 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करते ही जेईई (JEE Exam) परीक्षा क्रैक कर ली थी। जिसके बाद आईआईटी कानपुर( IIT Kanpur) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। नेहा दीन-रात पढ़ई किया करती थी, उनकी की ये कड़ी मेहनत के बाद भी वह सिविल सर्विस परीक्षा के पहले अटेंप्ट में असफल हो गई। जिसके बाद अपनी पढ़ाई स्ट्रैटेजी बदल दी और फिर से तैयारी में लग गई।
- यह भी पढ़ें: IAS Success Story: परिवार था पढ़ाई के खिलाफ, घर रहकर की UPSC की तैयारी, इंडिया में 8वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

3 चीजों से बना ली दूरी (IAS Success Story)
इसके बाद इस अफसर ने अपना प्लान बदल दिया और कई चीजों का त्याग कर दिया। उन्होंने 3 चीजों से बिल्कुल दूरी बना ली थी। तीन सालों तक नेहा ब्याडवाल सोशल मीडिया, दोस्त-रिश्तेदारों और पार्टी-फंक्शन से दूर रहीं। उनका यह त्याग काम आया और यूपीएससी परीक्षा 2020 में 260वीं रैंक के साथ वह आईएएस अफसर बन गईं। नेहा 2021 बैच की अफसर हैं।
- यह भी पढ़ें: IRS Success Story: पति ने छोड़ा साथ, फिर पिता ने बढ़ाया हौसला, साधारण से परिवार की Komal Ganatra ऐसे बनीं IRS
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




