मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: एक हैंडसम लड़का क्लास में आया और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं, लेकिन फिर….

Funny Jokes: एक हैंडसम लड़का क्लास में आया और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं, लेकिन फिर....
Funny Jokes: एक हैंडसम लड़का क्लास में आया और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं, लेकिन फिर….

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना
पति ने पहली बार खाया…
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात
बिगाड़ना नहीं चाहता था।
पति- खाना बहुत अच्छा बना है।
पत्नी- लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं?
पति- खुशी के कारण!
पत्नी- और दूं?
पति- नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा…!!!

एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा
कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी नहीं कर सकती।
पति- मुझे बस यही साबित करना था।
पति की बात सुनकर पत्नी रह गई दंग

एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए।
मुर्गा बोला- बहन जी, एक बार पैरासीटामोल देकर भी देख लो जरा।

शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने लड़ाई शुरू कर दी।
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं…

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button