IPS Success Story: बेहद खूबसूरत हैं ये IPS ऑफिसर, डॉक्टरी छोड़ की यूपीएससी की तैयारी, जानें सफलता की कहानी…

IPS Success Story: युपीएससी की परीक्षा को पास कर आईएएस-आईपीएस बनने का सपना हर भारतीय उम्मीदवारों का होता है। इस शिखर तक पहुँचने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत और धैर्य के काम लेना होता है। और अपने करियर के साथ समझौता करना पड़ता है।
ऐसी ही एक कहानी है डॉ. नवजोत (Dr. Navjot Simi) की, उन्होंने भी अपने करियर के साथ समझौता कर डॉ. छोड़ यूपीएससी की तैयारी कर आईपीएस बनी। आज नवजोत सिमी बिहार कैडर की आईपीएस है। आइए जानते है उन्होंने किस तरह कड़ी मेहनत कर यूपीएससी क्लियर किया।

कौन है नवजोत सिमी? (IPS Success Story)
नवजोत सिमी (Dr. Navjot Simi) का जन्म पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) में हुआ था, उनका जन्म 21 दिसम्बर 1987 को जन्म हुआ था। सिमी की प्रारंभिक शिक्षा पंजाब (Punjab) के पाखोवाल के पंजाब मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई है। सिमी आईपीएस बनने से पूर्व डॉक्टर (Doctor) बनीं। उन्होंने लुधियाना स्थित बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान संस्थान से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री (Degree) प्राप्त की और डॉक्टर बन गईं।

डॉक्टरी छोड़ बनीं आईपीएस (IPS Success Story)
नवजोत का बचपन से ही आईपीएस अफसर (IPS Officer) बनने का सपना था। जिसे पूरा करने के लिए डॉक्टर बनने के बाद भी उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी शुरू रखी।
नवजोत सिमी (Dr. Navjot Simi) ने पहली बार परीक्षा साल 2016 में दी थीं, जहां वो इंटरव्यू तक तो पहुंची। लेकिन फाइनल सेलेक्शन नहीं हो सका था। इनके बाद भी उन्होंने अपनी असफलता पर हार नहीं मानी और साल 2017 में एकबार फिर सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल हुईं। इसबार डॉ. नवजोत सिमी को 735वीं रैंक हासिल हुई और वो बिहार कैडर की आईपीएस बन गईं।

2020 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि डॉ. नवजोत सिमी आईपीएस ने फरवरी 2020 को आईएएस तुषार सिंगला से शादी की थी। बता दें, IPS नवजोत सिमी के पति IAS तुषार सिंगला भी पंजाब के रहने वाले हैं।
पीएम मोदी के सवाल का दिया था जवाब (IPS Success Story)
आईपीएस प्रोबेशनर्स से बात चीत के दौरान पीएम मोदी आईपीएस के अनुभव को जान रहे थे। इसी बीच पीएम मोदी ने IPS नवजोत सिमी से सवाल पूछा कि आपने तो लोगों के दांत दर्द दूर करने की जिम्मेदारी ली थी, फिर देश के दुश्मनों के दांत खट्टे करने का विचार कैसे आया? इस पर डॉ. नवजोत सिमी ने जवाब देते हुए कहा कि उनका इंट्रेस्ट शुरू से ही सिविल सर्विसेस में था और पुलिस हों या डॉक्टर, दोनों का काम लोगों के दर्द को दूर करना है। IPS नवजोत के इस जवाब पर पीएम मोदी भी मुरीद हो गए थे।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




