बड़ी खबरें

Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स
Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

Tata Nexon i-CNG : टाटा मोटर्स जल्‍द ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो (Bharat Mobility Global Expo) में आपनी नई कार Nexon iCNG को लॉन्‍च कर सकता है। ये एक कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन है। बता दें कि Nexon CNG देश की एक ऐसी इकलौती कार होंगी, जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, ईवी, मैनुअल, ऑटोमैटिक और डीसीटी ऑप्शन के साथ लॉन्‍च होगी। वैसे तो भारत में सीएनजी कारों का अलग ही क्रेज लोगों के बीच देखने को मिलता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि सीएनजी कार अधिक माइलेज देने के साथ कम खर्च में चलती है। (Tata Nexon i-CNG)

Tata Motors की ओर से आज दिल्‍ली में होने वालें Bharat Mobility Global Expo 2024 में दो नई कॉन्सेप्ट कारों का प्रदर्शन करेगी। Tata Nexon i-CNG कॉन्सेप्ट का डिजाइन और स्टाइल काफी हद तक मौजूदा ICE-पावर्ड वर्जन से मिलता जुलता है, जिसे पिछले साल मिड-लाइफ अपडेट दिया गया है। आइए जानते है इसके शानदार फीचर्स और कीमत के बारे में (Tata Nexon i-CNG)….

Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स
Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

Tata की नई iCNG टेक्नोलॉजी है खास (Tata Nexon i-CNG)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा नेक्सॉन में iCNG डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें दो छोटे-छोटे सिलिंडर दिए गए हैं, जिससे आपको कार के भीतर बूट-स्पेस यानी कि डिग्गी से समझौता नहीं करना होगा। टाटा ने हाल ही में Altroz और Punch के सीएनजी वर्जन में इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। दूसरी तरफ, Safari Dark एडिशन कॉन्सेप्ट नए डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स
Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

CNG का ऑप्‍शन आमतौर पर नेचुरल एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है। लेकिन टाटा ने पहली बार नेक्सॉन आई-सीएनजी कॉन्सेप्ट को 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन के साथ लॉन्‍च किया है। यह 120 bhp और 170 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। ये पावर आउटपुट Altroz iTurbo से ज्यादा है। इसके अलावा, गियरबॉक्स को भी अपग्रेड किया गया है और अल्ट्रोज रेसर में 5-स्पीड यूनिट के बजाय 6-स्पीड यूनिट मिलती है।

बता दें कि टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ Nexon अलग-अलग ट्रांसमिशन विकल्पों में 5MT, 6MT, 6AMT और 7DCA के साथ आती है। हालांकि इसके CNG वेरिएंट में तुलनात्मक रूप से कम ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे।

मिलेंगे ये शानदार फीचर्स (Tata Nexon i-CNG)

Nexon i-CNG में बेहतरीन और एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। चूकिं इसका रेगुलर वर्जन पहले से ही जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स से लैस है। ऐसे में इसमें लीकेज-प्रूफ मैटेरियल, माइक्रो स्विच, सिंगल एडवांस ECU, थर्मल इंसीडेंट प्रोटेक्शन, फ्यूल में बदलाव (पेट्रोल से सीएनजी) करने के लिए ऑटो स्विच, लीक डिटेक्शन और मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। ये SUV डायरेक्ट सीएनजी पर ही स्टार्ट होगी।

Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स
Tata Nexon i-CNG : आ गई नई Tata Nexon i-CNG, भारत मोबिलिटी शो में आएगी नजर, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

Nexon i-CNG की क्या होगी कीमत? (Tata Nexon i-CNG)

हालांकि इस SUV के लॉन्च से पहले इसकी कीमत के बारे में कुछ कहना नहीं जा सकता है, लेकिन Nexon iCNG अपने रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में महंगी होगी। इन कारों में लगभग 1 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये का अंतर हो सकता है। बता दें कि, मौजूदा नेक्सॉन फिलहाल 8.10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button