Rahat Fateh Ali Khan : सिंगर राहत फतेह अली खान शख्स को चप्पलों से पीटते दिखे, फिर मांगी माफी, वीडियो वायरल….

Rahat Fateh Ali Khan : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहत एक शख्स को पीट रहे। वीडियो देख यूजर्स उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। आपको बता दें, यह वीडियो पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) का है, जो कि बॉलीवुड में अब तक कई गाने गा चुके हैं।
राहत फतेह अली खान का वीडियो वायरल होते ही वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर करते हुए बताया कि वह अपने नौकर को पीट रहे हैं साथ ही यह भी पूछ रहे हैं कि बॉटल कहां गई है।
राहत फतेह अली खान का वायरल वीडियो (Rahat Fateh Ali Khan)
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह किसी शख्स को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं और ये भी पूछ रहे हैं कि बोतल कहां गई। हालांकि वीडियो वायरल होते ही पाकिस्तानी सिंगर ने अपनी सफाई देते हुए एक के बाद एक वीडियो शेयर किए हैं। (Rahat Fateh Ali Khan)
Trigger warning ⚠️
Video of Rahat fateh ali khan comes out where he is beating his househelp for a mere bottle while they are seen begging for help!
Clearly, he is drunk! He has completely lost it. 🤬🤬 pic.twitter.com/SIH8nmkakM
— Dia AZ (@drdia_a) January 27, 2024
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट्स (Rahat Fateh Ali Khan)
राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) का वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने वीडियो शेयर कर उनको ट्रोल करते हुए लिखा वह शराब की बॉटल के लिए अपने नौकर को पीट रहे हैं। तथा दूसरे यूजर्स ने लिखा खुद राहत फतेह अली खान ने भी शराब पी रखी है। वहीं एक और यूजर्स ने लिखा उनको तो बॉयकाट कर देना चाहिए। हर किसी में इंसानियत नाम की चीज होनी चाहिए। (Rahat Fateh Ali Khan)
यहां देखें वीडियो (Rahat Fateh Ali Khan)…
View this post on Instagram
राहत फतेह अली खान ने अपनी सफाई में कहा (Rahat Fateh Ali Khan)
राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो शेयर कर अपनी सफाई में कहा कि वायरल वीडियो में वह जिसको पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, वह उनका शागिर्द है। उनके साथ वीडियो में उनका शागिर्द और उनके उस्ताद भी है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वह उनके अच्छे कामों पर होने पर उन्हें शाबाशी भी देते हैं और गलत करने पर उनको सजा भी देते हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




