Sabse Lambi Rat Kab Rahti Hai : आज रहेगी साल की सबसे लंबी रात और दिन होगा सबसे छोटा, इस कारण बनेगी यह स्थिति

Sabse Lambi Rat Kab Rahti Hai : सूर्य किरणों ने आज (22 दिसम्बर) भारतीय समयानुसार प्रात: 8 बजकर 57 मिनिट पर मकर रेखा पर लबंवत होने के बाद कर्क रेखा की ओर अपनी वापसी यात्रा आरंभ की। इस कारण उत्तरी गोलार्द्ध के शहरों में आज दिन सबसे छोटा रहेगा। वहीं आज की रात सबसे लंबी होगी।
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज विंटर सोलस्टिस का अवसर है जिसमें अनेक खगोलीय तथ्य समाये हुये हैं। सारिका ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके हुये सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण सूर्य किरणों का कोण किसी स्थान के लिये बदलता रहता है। (Sabse Lambi Rat Kab Rahti Hai)

उत्तरी गोलार्द्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो आज 8 बजकर 57 मिनिट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो चुका है। (Sabse Lambi Rat Kab Rahti Hai)
- यह भी पढ़ें : Betul Murder News : त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते हुई थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21 ,22 या 23 दिसम्बर को हो सकती है। लेकिन 20 या 23 दिसम्बर को यह कम ही होती है। 23 दिसम्बर को यह 2303 में होगी। (Sabse Lambi Rat Kab Rahti Hai)

खास बात यह है कि खरगौन से नीमच की ओर बढ़ने पर दिन छोटे से भी छोटा रहेगा। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर कन्याकुमारी से कश्मीर की ओर बढ़ने पर दिन छोटे से भी छोटा होता जाएगा। (Sabse Lambi Rat Kab Rahti Hai)
नीचे दिए गए बॉक्स में देखें किस शहर में कितने घंटे का रहेगा दिन
| मध्यप्रदेश के नगर | सूर्यादय | सूर्यास्त | दिन की अवधि (बढ़ते क्रम में) |
| नीमच | 07:11 | शाम 5:49 | 10 घंटे 38 मिनिट 10 सेकंड |
| सिंगरौली | 06:38 | शाम 5:16 | 10 घंटे 38 मिनिट 27 सेकंड |
| सागर | 06:53 | शाम 5:33 | 10 घंटे 39 मिनिट 57 सेकंड |
| रायसेन | 06:56 | शाम 5:38 | 10 घंटे 42 मिनिट 03 सेकंड |
| भोपाल | 06:57 | शाम 5:39 | 10 घंटे 42 मिनिट 21 सेकंड |
| उज्जैन | 07:03 | शाम 5:46 | 10 घंटे 42 मिनिट 40 सेकंड |
| जबलपुर | 06:47 | शाम 5:29 | 10 घंटे 42 मिनिट 41 सेकंड |
| नर्मदापुरम | 06:55 | शाम 5:39 | 10 घंटे 44 मिनिट 25 सेकंड |
| इंदौर | 07:02 | शाम 5:47 | 10 घंटे 44 मिनिट 33 सेकंड |
| हरदा | 06:56 | शाम 5:43 | 10 घंटे 46 मिनिट 06 सेकंड |
| छिंदवाडा | 06:48 | शाम 5:36 | 10 घंटे 47 मिनिट 14 सेकंड |
| बैतूल | 06:52 | शाम 5:40 | 10 घंटे 47 मिनिट 49 सेकंड |
| खरगौन | 07:02 | शाम 5:41 | 10 घंटे 49 मिनिट 33 सेकंड |
भारत के नगर | सूर्यादय | सूर्यास्त | दिन की अवधि (बढ़ते क्रम में) |
| अमृतसर | 07:26 | शाम 5:31 | 10 घंटे 05 मिनिट 08 सेकंड |
| शिमला | 07:15 | शाम 5:23 | 10 घंटे 07 मिनिट 41 सेकंड |
| नई दिल्ली | 07:09 | शाम 5:29 | 10 घंटे 19 मिनिट 17 सेकंड |
| गंगटोक | 06:21 | शाम 4:46 | 10 घंटे 24 मिनिट 59 सेकंड |
| आगरा | 07:03 | शाम 5:29 | 10 घंटे 25 मिनिट 42 सेकंड |
| जयपुर | 07:11 | शाम 5:38 | 10 घंटे 26 मिनिट 52 सेकंड |
| जोधपुर | 07:21 | शाम 5:50 | 10 घंटे 29 मिनिट 32 सेकंड |
| पटना | 06:31 | शाम 5:03 | 10 घंटे 32 मिनिट 30 सेकंड |
| अंबिकापुर | 06:34 | शाम 5:17 | 10 घंटे 42 मिनिट 55 सेकंड |
| कोलकाता | 06:12 | शाम 4:57 | 10 घंटे 45 मिनिट 07 सेकंड |
| द्वारका | 07:29 | शाम 6:15 | 10 घंटे 46 मिनिट 31 सेकंड |
| मुम्बई | 07:07 | शाम 6:06 | 10 घंटे 59 मिनिट 29 सेकंड |
| चेन्नई | 06:26 | शाम 5:47 | 11 घंटे 21 मिनिट 29 सेकंड |
| बैंगुलरू | 06:37 | शाम 5:59 | 11 घंटे 21 मिनिट 53 सेकंड |
| कन्याकुमारी | 06:28 | शाम 6:07 | 11 घंटे 39 मिनिट 22 सेकंड |
- यह भी पढ़ें : PM Jan Aushadhi Kendra : पीएम जन औषधि केंद्र खोल कर कर सकते हैं अच्छी कमाई, यहां करें आवेदन
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




