धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से इन जातकों की बदलेगी किस्‍मत, देखें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से इन जातकों की बदलेगी किस्‍मत, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से इन जातकों की बदलेगी किस्‍मत, जानें आज का राशिफल

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (20 दिसंबर, 2023)

!! ॐ गं गणपतये नमः !!
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- अष्टमी 11:13:47, तत्पश्चात-नवमी
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 05 पौष गते
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 22:56:48
योग- व्यतिपात 15:55:19, तत्पश्चात-वरियान
करण- बव 11:13:46 तत्पश्चात-बालव
सूर्य- धनु राशिगत
चंद्र- मीन राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:10:16
सूर्यास्त- 17:26:49
दिन काल- 10:16:32
रात्री काल- 13:43:59
चंद्रोदय- 12:46:02
चंद्रास्त- 25:19:43
राहू काल- 12:19-13:36 अशुभ
यम घंटा- 08:27-09:44 अशुभ
अभिजित- 11:58-12:39 अशुभ
गंड मूल- 22:57 से अहोरात्र अशुभ
पंचक- अहोरात्र अशुभ
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

लाभ- 07:10 – 08:27
अमृत- 08:27 – 09:44
शुभ- 11:01 – 12:19
चर- 14:53 – 16:10
लाभ- 16:10 – 17:27

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शुभ- 19:10 – 20:53
अमृत- 20:53 – 22:36
चर- 22:36 – 24:19
लाभ- 27:45- 29:28

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

बुध- 07:10 – 08:02
चन्द्र- 08:02 – 08:53
शनि- 08:53 – 09:44
बृहस्पति- 09:44 – 10:36
मंगल- 10:36 – 11:27
सूर्य- 11:27 – 12:19
शुक्र- 12:19 – 13:10
बुध -13:10 – 14:01
चन्द्र- 14:01 – 14:53
शनि- 14:53 – 15:44
बृहस्पति- 15:44 – 16:35
मंगल- 16:35 – 17:27

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

सूर्य- 17:27 – 18:35
शुक्र- 18:35 – 19:44
बुध- 19:44 – 20:53
चन्द्र- 20:53 – 22:01
शनि- 22:01 – 23:10
बृहस्पति- 23:10 – 24:19
मंगल- 24:19 – 25:27
सूर्य- 25:27 – 26:36
शुक्र- 26:36 – 27:45
बुध- 27:45- 28:53
चन्द्र- 28:53- 30:02
शनि- 30:02 – 31:11

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। जिन जातकों ने नयी नौकरी ज्वाइन की है उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलेगी और बहुत अधिक फुर्ती के साथ में अपने कार्य को पूरा करेंगे। व्यापारियों की बात करें तो खुदरा व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। युवा जातक अपनी क्षमता और प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे आपकी योग्यताओं में और अधिक निखार आ सकता है और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर में तनाव की स्थिति की वजह से वातावरण खराब हो सकता है जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अभी आपको बीपी या शुगर की शिकायत है तो वह आपका बढ़ सकता है। रोगों को कंट्रोल रखने के लिए आपको अपने दिनचर्या में बदलाव करना होगा। समाज में सभी का समान रूप से सम्मान करना चाहिए। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको ऑफिस में पूरा टाइम देने के साथ-साथ काम भी ठीक-ठाक करना होगा, क्योंकि बॉस की निगाह आप पर ही हो सकती है। गलत कार्य होने पर आपको डाट भी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो अपने व्यापार का प्रचार प्रसार अधिक करना चाहिए। क्योंकि मार्केटिंग का एक फार्मूला होता है जो दिखता है वही बिकता है। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक बिना सोच समझ अपने ज्ञान का बखान ना करें, अन्यथा आपको सभी के सामने अपमान भी सहना पड़ सकता है। इसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है। क्योंकि ओवर कॉन्फिडेंस में आकर आप किसी से भी कुछ भी कह सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ मिलकर अपने इस्ट देव की पूजा आराधना करें, इससे आपके घर का माहौल बहुत अधिक अच्छा हो सकता है। आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्य की प्रति सचेत रहें। आपको किसी की मदद करने का मौका मिलता है तो उससे पीछे ना हटें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपना कार्य किसी भी तरह से पूरा करना होगा। अपने कार्य को पेंडिंग ना रखें, अन्यथा अधिकारी आप पर नाराज हो सकते हैं, और आपको कार्य निपटाना भी मुश्किल हो सकता है। कारोबार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने कारोबार के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको लोन समय पर मिल सकता है जिससे आपका कार्य बन सकता है। युवा जातकों की बात करें तो आपके मन में किसी प्रकार का कोई भय सता सकता है। जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आप अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करते रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अपने छोटे भाई बहन या बड़े भाई बहनों को किसी भी प्रकार का तनाव न लेने की सलाह दें और धैर्य रखने के लिए कहें अन्यथा हाइपरटेंशन होने के कारण उनकी तबीयत खराब हो सकती है। अपना टाइम थोड़ी मौज मस्ती के साथ में बिताने का प्रयास करें। किसी प्रकार की कोई टेंशन ना लें। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा किसी भी प्रकार के बाद विवाद से दूर रहें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने इष्ट देव को कोई मिठाई चढ़ाएं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आपको अपने व्यापार में घाटा नजर आ रहा है, तो आप साइड से कोई नया कार्य खोल सकते हैं। जिसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी। युवा जातको की बात करें तो आप अपने कार्यों के जिम्मेदारी फैमिली या दूसरों के ऊपर डालने से आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें तथा अपने परिवार के सदस्यों को मनाने की कोशिश करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए मॉर्निंग वॉक तथा योगासन अवश्य करें। अपनी दवाइयां भी समय पर खाते रहें। आप किसी प्रकार के बाद विवाद से दूर रहें, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा हो सकता है, यह ठीक नहीं है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपको कोई नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस जिम्मेदारी को आप पूरी क्षमता से निभाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार में अधिक धन लगाने का प्रयास न करें। अपने कारोबार में आप पहले थोड़े धन का निवेश करें। तभी आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, ज्यादा धन लगाने से आपको हानि भी हो सकती है। युवा जातकों की बात करें तो ज्यादा क्रोध नहीं करना चाहिए। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए सुबह-सुबह हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और क्रोध में भी कुछ कमी आयेगी। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। आप अपने संतान के साथ में क्रोध के साथ बात ना करें। उत्तेजना से बात ना करें। स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें तथा सभी से सदैव प्यार से बात करें। आपकी सेहत की बात करें तो यदि आपको सर दर्द या कमर दर्द की शिकायत हमेशा रहती है तो आपको डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक जागरूक रहें तथा सक्रिय भी रहें। अपने आस-पास किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में आप भाग अवश्य लें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपके लिए तारीफों से भरा हुआ रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने ऑफिस में पिछले स्तर के सहकर्मियों के साथ भी अच्छा व्यवहार करके शुभकामनाएं बटोर सकते हैं। आपके अधिकारी भी आपके कार्य से बहुत अधिक खुश रहेंगे। कारोबार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने क्लाइंट्स को मैरिज करने के लिए कोई भी ठीक से प्लानिंग करके रखें, समय-समय पर उन्हें सूचना भी देते रहें। आप अपने जीवन साथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसके कारण आप थोड़ा सा तनाव में आ सकते हैं। युवा जातकों की बात करें तो बेवजह अपना समय बर्बाद ना करें, बल्कि अपने करियर को बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करें। तभी आपको सफलता की प्राप्ति भी हो सकती है। पित्त प्रधान रोग वाले जातकों को थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए। अपने खान-पान में क्षारीय स्वभाव की वस्तुओं का ही सेवन करना चाहिए, पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें तथा रेशे युक्त सब्जियां खाएं। आप क्रोध से बचने के कारण आपका स्वभाव और आपकी सामाजिक छवि भी ठीक हो सकती है। यह आपके लिए उचित रहेगा। आपके जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपने कार्य स्थल पर इतना अच्छा कार्य करना चाहिए कि आपके बड़े अधिकारी को शिकायत का कोई मौका ना मिले और वह आपके कार्य से बहुत अधिक प्रसन्न रहें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप लंबे समय से एक ही व्यापार को करते हुए आए हैं, परंतु अब समय बदल रहा है समय के अनुसार आप अपने व्यापार में भी बदलाव करने का प्रयास करें। आप अपने व्यापार को नई दिशा दें। युवा जातकों की बात करें तो आप तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए आपको अपनी इष्ट देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। आप अपने सभी संबंधी या परिवार के किसी भी सदस्य की सहायता करने से पीछे ना हटें, बल्कि आगे बढ़कर उनका सहयोग करें। किसी से आपका पारिवारिक कार्यों में एकरूपता है। अपने शरीर में फुर्ती बनाए रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योगासन को स्थान अवश्य दें, इससे आपका शरीर एकदम फिट रहेगा। जो दूसरों के बदलते व्यवहार को लेकर थोड़ा सा परेशान रहेंगे उनके व्यवहार बदलने का कारण जानने का प्रयास अवश्य करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको ऑफिस में उन्नति प्राप्त हो सकती है और वह प्रसन्न होकर आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं और आपके वेतन में बढ़ोतरी भी हो सकती है। अपने ऑफिस में आप किसी भी प्रकार की बहस से बचें, किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को अपने ग्राहकों से संबंध बहुत मजबूत करने चाहिए। कभी-कभी उनसे अपनी तरफ से भी संपर्क करना चाहिए। युवा जातकों की बात करें तो आप अपने कमजोर विषय को मजबूत बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करें, तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के लोग आपसे विनम्रता का व्यवहार करेंगे। आपको भी उनके साथ में बहुत अधिक व्यवहार रखना चाहिए। आपकी सेहत की बात करें तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मौसम बदलने के कारण इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए आपको नई-नयी किताबें पढ़नी चाहिए तथा छोटे-छोटे कन्याओं को पढ़ने वाली किताबें दान में दे सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत अधिक संतुष्टि भी मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज के दिन आप अपने कार्यस्थल में टीम को आगे लेकर चलेंगे, टीम के आगे बढ़ने का श्रेय आपको ही मिलेगा। व्यापारियों की बात करें तो व्यापारियों को दिन में सावधानी बरतनी होगी। इसीलिए आप धन के लेन-देन में थोड़ा सा सावधानी बरतें, रूपए पैसे को बार-बार रिचेक करते रहें, ताकि कोई गड़बड़ी न हो जाए। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातकों का मन नये कार्यों को करने में लगा रहेगा, इससे आपकी क्रिएटिविटी में भी निखार आ सकता है। आप अपनी क्रिएटिविटी के कारण बहुत अधिक फेमस हो सकते हैं। आपको और अच्छे अवसर भी आगे मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा संतान की ओर से आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आप बहुत अधिक झूम उठेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपनी गंभीर बीमारियों को अनदेखा न करें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। आप अपना इलाज करवाने मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, अन्यथा आपकी परेशानी बहुत अधिक बढ़ सकती है। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए छोटी छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं, देवी मां अवश्य प्रसन्न होंगी और सारे संकट दूर करेंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपने ऑफिस से बहुत अधिक स्नेह मिलेगा और आप अलग-अलग मुद्दों पर अपने अधिकारियों से चर्चा करते रहें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपनी किसी प्रकार के मामले का निर्णय करने में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पहले सभी पहलुओं पर निगरानी करें, उसके बाद एक उचित कोई फैसला करें। युवा जातकों की बात करें तो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करें तथा रोजाना बड़ों के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। उनके आशीर्वाद से आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बन जाएंगे। आपके घर परिवार में यदि किसी प्रकार का विवाद चल रहा है तो आप अपनी सूझ बूझ से उस विवाद को कम करने का प्रयास करें तथा घर की बाहर और बाहर घर की बात को न निकलने दें, आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप सावधान रहें। ठंडी चीजों का प्रयोग ना करें, नहीं तो समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है। ऊँचे पदों पर स्थित लोगों को किसी भी प्रकार के कठोर वचन नहीं बोलने चाहिए, इससे उनकी छवि पर भी असर पड़ सकता है। उनकी छवि खराब हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आपको ऑफिशियल जिम्मेदारी का बोझ सर पर आ सकता है। जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने का प्रयास करेंगे। खाद्य पदार्थों की बिक्री का कार्य करने वाले व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप बहुत अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अन्य व्यापार भी ठीक-ठाक चलते रहेंगे। युवा जातकों की बात करें तो आप अपने विचारों को एक नया मोड़ दे सकते हैं, इसलिए आप मेहनत करते रहें और अपने गुरु के प्रेम में रहते हुए उनसे हर बात का और अपनी परेशानी का डिस्कस करें। आपका ज्यादा से ज्यादा समय आपके मित्रों के साथ में व्यतीत होगा। आप अपने मित्रों के साथ में बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे। यदि आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको थोड़ी सी भी परेशानी है तो आप इग्नोर ना करें, डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज अवश्य कराएं, अन्यथा आपकी बीमारी बड़ी हो सकती है। आप अपने बड़ों के अनुभव से कुछ सीखें, इससे आपको बहुत अधिक सहायता मिलेगी। कोई भी समस्या हो अपने बड़े बुजुर्गों से चर्चा अवश्य करें। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्यालय में आपका कोई कार्य पेंडिंग पड़ा हुआ है तो आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें, अन्यथा पेंडिंग कार्य आपके ऊपर बहुत अधिक दबाव डलवा सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने व्यापार की पुरानी तकनीकी को छोड़कर नई तकनीकी को अपनाना होगा। तभी आपका कारोबार उन्नति करेगा। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातको को अपनी कमजोरी को पहचानना होगा। तभी आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। अपनी कमियों को पहचानने के बाद सुधार करने का प्रयास करना चाहिए। आप अपने किसी परिवार के सदस्य या किसी बाहर के व्यक्ति से बाद विवाद के बारे में कोई बात पर बात ना करें, अन्यथा आपके परिवार की शांति भंग हो सकती है। अपनी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें। आपके मन को शांति मिलेगी। यदि आपने किसी को अपना धन उधार दे रखा है तो उससे आप पैसा मांगे, तो वह आपका धन वापस कर सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

“विश्वासायतनं विपत्तिदलनं देवैः कृताराधनम्, मुक्तेः पथ्यदनं जलाग्निशमनं व्याधोरग स्तम्भनम्।
श्रेयः संवननं समृद्धिजननं सौजन्य सञ्जीवनम्, कीर्तेः केलिवनं प्रभाव भवनं सत्यं वचः पावनम्॥”
भावार्थ :- विश्वास को आश्रय देने वाला, विपत्ति का नाश करने वाला, देव जिसकी आराधना करते हैं, मुक्ति के लिए पथ्य, अग्नि को शांत करने वाले पानी जैसा, साँप को रोकने वाले व्याध जैसा, श्रेयकारक, समृद्धिदायी, सौजन्य की संजीवनी जैसा, कीर्ति बढ़ाने वाला, (और) प्रभाव का सदन, ऐसा सत्य वचन पावनकारी है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल : 9406950313

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button