Betul Me Dardnak Hadasa : टांके में डूबने से डेढ़ साल के मासूम और उसकी मां की दर्दनाक मौत
युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जंगल में मिला तेंदुए का शव, पिकअप पलटने से 9 घायल

Betul Me Dardnak Hadasa : बैतूल। एक दर्दनाक हादसे में मुलताई थाना क्षेत्र में पानी के टांके में डूबने से एक डेढ़ साल के मासूम और उसकी मां की मौत हो गई। मोहदा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शाहपुर क्षेत्र में जंगल के कुएं में एक तेंदुआ का शव मिला है। चोपना थाना क्षेत्र में एक पिकअप पलट गई। जिससे 9 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम रिधोरा में एक डेढ़ साल के बेटे और उसकी मां की घर के पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई है। जिस समय घटना हुई, उस समय घर पर कोई भी नहीं था। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : Atal Pension Yojana : इस पेंशन योजना के हो चुके 6 करोड़ से ज्यादा हितग्राही, गरीबों का है सहारा
बताया जा रहा है कि टांके का ढक्कन खुला हुआ था। वहीं संभावना व्यक्त की जा रही है कि बच्चा खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिर गया होगा और उसे बचाने के लिए उसकी मां भी पानी के टांके में कूद गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच रही है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : Jokes in Hindi: पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पे रख के बाजार में गया… एक आदमीने पूछा, पढ़ें मजेदार जोक्स….
बताया जा रहा है कि रिधोरा निवासी कमलेश पवार की पत्नी पूनम पवार (25 साल) और उनका बेटा भाविक (डेढ़ साल) घर में था। घर के अन्य सदस्य सुबह से खेत गए हुए थे। जब शाम को घर के लोग खेत से घर वापस आए तो घर में पूनम और भाविक नहीं दिखाई दिए। इधर-उधर देखने पर पानी के टैंक में दोनों के शव पड़े हुए थे। तुरंत ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई
बताया जा रहा है कि टांके का ढक्कन खुला होने से भाविक उसमें खेलते-खेलते गिर गया और उसे बचाने के चक्कर में पूनम भी टैंक में कूद गई होगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर मामले को जांच में लिया जा रहा है। उसके बाद ही घटना के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : Optical Illusion : चैलेंज है कि 1 मिनट में तस्वीर में छिपे भालू को ढूंढकर बताइए, 99% लोग हो चुके फेल
युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चोपना पुलिस ने बताया कि फरियादी चवल सिंह पिता गंजन सिंह इवने उम्र 45 साल निवासी वाशिंदा ने सूचना दिया कि उसके लड़के शेषपाल पिता चवल सिंह इवने उम्र 25 वर्ष निवासी वाशिंदा की लाश एमपीईबी सब स्टेशन चिल्लोर के सामने सीसी रोड पर पड़ी है। शेषपाल की मोटर साइकिल भी उसके ऊपर पड़ी है। (Betul Me Dardnak Hadasa)
सूचना प्राप्त होने पर पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर सूचना की पुष्टि की गई। मृतक शेषपाल के सिर, माथा, गाल, चेहरे और कान पर धारदार हथियार से चोट होने से 16 दिसंबर को अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी का अपराध पंजीवाद कायम कर विवेचना में लिया गया। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : आज है कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें राहु काल का समय, पंचाग और शुभ मुहूर्त
अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य द्वारा टीम गठित की गई। (Betul Me Dardnak Hadasa)
टीम द्वारा आरोपी कृष्णा पिता नरेश उइके उम्र 24 वर्ष रवि पिता नन्हें सिंह धुर्वे 19 वर्ष दोनों निवासी चिल्लौर और कमलेश पिता नरेश उइके 20 वर्ष निवासी लवादा थाना मोहदा से पूछताछ की गई। (Betul Me Dardnak Hadasa)
आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कुल्हाड़ी एवं लोहे का पाइप जप्त किए गए। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : MP New CM: उज्जैन में नहीं रुकता कोई मुख्यमंत्री फिर डॉ. मोहन यादव तो यहीं रहते, रात बिताई तो चला जाएगा CM का पद!
संपूर्ण कार्यवाही में नेपाल सिंह ठाकुर थाना प्रभारी मोहदा, सहायक उप निरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, प्रीतम सिंह, प्रधान आरक्षक रोहित, अहमद अली, गायत्री पन्द्रे, आरक्षक सुरेंद्र अमोलक, देवा, पवन एनिया, रमेश सीताराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। (Betul Me Dardnak Hadasa)
जंगल के कुएं में मिला तेंदुए का शव, विभाग ने कराया अंतिम संस्कार

Betul Me Dardnak Hadasa : जिले के शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर पहावाड़ी के पास एक कुएं में तेंदुए का शव मिला है। इससे क्षेत्र मूें सनसनी फैल गई। संभावना जताई जा रही हैं कि तेंदुआ गलती से कुएं में गिरा हो। हालांकि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। (Betul Me Dardnak Hadasa)
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे पहावाड़ी से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्व विभाग की भूमि पर स्थित जंगल में एक तेंदुए का शव तैर रहा है। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। (Betul Me Dardnak Hadasa)
रविवार दोपहर करीब 2 बजे पहावाड़ी के सहायक सचिव सुशील मालवीय द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि जंगल में सुखदेव मार्सकोले के कुएं में एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद शाहपुर वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : Redmi K70 Pro : Redmi ने लॉन्च किया दुनिया के सबसे तेज फोन, iPhone 15 से आधे से भी कम है कीमत
देर शाम होने के कारण शव को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका था। इसके बाद सोमवार को तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकल गया। तेंदुआ नर प्रजाति का है एवं इसकी उम्र करीब 4 वर्ष बताई जा रही है। वन अधिकारियों ने मौके पर ही 3 डॉक्टरों के पैनल से तेंदुए का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही करवाया है। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : Atal Pension Yojana : इस पेंशन योजना के हो चुके 6 करोड़ से ज्यादा हितग्राही, गरीबों का है सहारा
सोमवार करीब 4 बजे वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डीएफओ सुधांशु शेखर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। तेंदुए का शव कुएं में मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे है। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : LPG Price: अब मात्र 600 रुपये में LPG गैस सिलेंडर, 75 लाख नए कनेक्शन बाट रही सरकार, जानिए कैसे उठाएं लाभ
शिकार के संभावित एंगल को भी देखा जा रहा है। वैसे सम्भावना है कि तेंदुए को कुंआ नहीं दिखाई दिया होगा और वह नीचे जा गिरा। पानी मे दम घुटने से उसकी मौत हो गई हो। (Betul Me Dardnak Hadasa)
- यह भी पढ़ें : Salaar Part 1 : सालार पार्ट 1 ने रिलीज से पहले बनाया अनोखा रिकॉर्ड, शाहरुख की पठान डंकी भी यहां तक नहीं पहुच पाई
पेड़ से टकरा कर पलटी पिकअप, 9 लोग घायल

Betul Me Dardnak Hadasa : जिले के चोपना थाना क्षेत्र में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है। (Betul Me Dardnak Hadasa)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोपना के केली पूंजी निवासी कुछ लोग हीरावाड़ी मिल में धान लेकर गए थे। वापस गाँव लौटते समय पिकअप गाड़ी आमडोह के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। (Betul Me Dardnak Hadasa)
हादसे में केली पूंजी निवासी रूपेश , रूप नारायण, विनोद, मनोज, श्याम लाल, बिलेस, साजन सहित अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को घोड़ाडोंगरी के सरकारी अस्पताल भर्ती किया है। हादसा सोमवार दोपहर 2 बजे का बताया जा रहा है। (Betul Me Dardnak Hadasa)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




