Betul Today News : पुलिस पर मकान तोड़ने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्टर-एसपी से शिकायत

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Today News : जिले के झल्लार थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जमन्या के एक ग्रामीण ने पुलिस पर बेवजह अपना मकान तोड़ देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने इसकी शिकायत कलेक्टर और एसपी से भी की है। कहा जा रहा है कि ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही का जम कर विरोध किया था।
अपनी शिकायत में जमन्या ग्राम के निवासी पंकेश पिता वासुदेव सूर्यवंशी ने बताया है कि वे जमन्या ग्राम तहसील भीमपुर के खसरा नम्बर 88/1 में विगत कई वर्षों से रहते है। यह भूमि आबादी की भूमि है जो कि ग्राम पंचायत जमन्या एवं राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है। (Betul Today News)

मकान के बाजू में मवेशियों का कोठा बना हुआ है। तहसीलदार और झल्लार पुलिस द्वारा मेरे सह खातेदारों को आवास तोड़ने हेतु सिर्फ मौखिक रूप से कहा गया, लेकिन हमने जब मकान नहीं तोड़ा तो झल्लार पुलिस ने 12 दिसम्बर को दोपहर में ग्राम के कुछ लोगों के साथ मिलकर बगैर बेदखली का नोटिस दिए ही बेरहमी से मकान तोड़ दिया। (Betul Today News)
- यह भी पढ़ें : Redmi K70 Pro : Redmi ने लॉन्च किया दुनिया के सबसे तेज फोन, iPhone 15 से आधे से भी कम है कीमत
ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों ने भी इस घटना का विरोध किया कि बेवजह इस गरीब व्यक्ति का तानाशाही पूर्वक मकान तोड़ दिया गया। जिसमें आवेदक का एक लाख रूपये का नुकसान हो गया। (Betul Today News)
- यह भी पढ़ें : SIP Calculator: रोज 222 रुपए बचाकर बन जाएंगे लखपति, अमीर बनने का ये हैं सबसे बढ़िया रास्ता
इन सभी से आवेदक वासुदेव परेशान हैं। उसने कलेक्टर बैतूल एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल को आवेदन पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है ताकि उसे न्याय मिले। (Betul Today News)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




