खानपान अपडेट

Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं ‘देसी तड़का’ लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार….

Poha Recipe, poha recipe ingredients, veg poha recipe, indori poha recipe, different types of poha recipes, poha recipe for weight loss,

Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं 'देसी तड़का' लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार....
Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं ‘देसी तड़का’ लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार….

Poha Recipe: सुबह के नाश्‍ते में पोहा (Poha Recipe) एक टेस्टी और हेल्दी नाश्ता है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत पोहा खाकर ही करते हैं। कई जगहें तो स्पेशल पोहे के स्वाद की वजह से ही पहचाने जाते हैं। आप भी अगर पोहा खाना पसंद करते हैं तो ब्रेकफास्ट में इसे आसानी से बना सकते हैं। इसका स्वाद बच्‍चों से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद आता है। अगर घर पर कोई छोटा कार्यक्रम किया जाता है तो ऐसे में पोहा एक बढ़िया ऑप्‍शन होता है। इसे बेहद आसानी से मिनटों में तैयार किया जा सकता हैं। आइए जानते है पोहा (Poha Recipe) बनाने की आसान रेसिपी के बारे में….

Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं 'देसी तड़का' लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार....
Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं ‘देसी तड़का’ लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार….

पोहे बनाने के लिए सामग्री (Poha Recipe)

  • पोहे- 2 कप
  • प्याज- 1
  • अनार दाने- 1/2 कप
  • हरी मिर्च- 3-4
  • हरा धनिया- 3-4 टेबलस्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • धनिया बीज- 1 टी स्पून
  • राई- 1 टी स्पून
  • सौंफ- 1 टी स्पून
  • चीनी- 1 टी स्पून
  • कढ़ी पत्ते- 10-15
  • मटर दाने- 1/2 कप (वैकल्पिक)
  • हींग- 1 चुटकी
  • नींबू- 1
  • सेव- 1/4 कप
  • तेल- 2 टेबलस्पून
  • नमक- स्वादानुसार
Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं 'देसी तड़का' लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार....
Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं ‘देसी तड़का’ लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार….

पोहे बनाने की विधि (Poha Recipe)

टेस्टी पोहे (Poha Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को साफ करें और उसे साफ पानी से 2-3 बार धोएं। इसके बाद भीगे हुए पोहे को कुछ देर के लिए छलनी पर रखकर पानी निकलने दें। इस दौरान प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती बारीक काट लें। छलनी के पोहे अलग ज्यादा सूखे लगें तो उसके ऊपर थोड़ा सा पानी छिटक सकते हैं। अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, सौंफ, हींग और धनिया बीज डालकर भूनें।

Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं 'देसी तड़का' लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार....
Poha Recipe: ब्रेकफास्‍ट में बनाएं ‘देसी तड़का’ लगाकर टेस्‍टी पोहा, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सिर्फ मिनटों में होगा तैयार….

कुछ सेकंड बाद जब मसाला चटकने लगे तो इसमें कढ़ी पत्ते डाल दें। इसके बाद बारीक कटी प्याज डालकर सॉट करें। जब प्याज का रंग हल्का गुलाबी हो जाए तो कड़ाही में पोहे डालें और उसमें हल्दी, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से मसालों के साथ अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो पोहे में पहले ही हल्दी, चीनी और नमक मिक्स कर सकते हैं।

अब कड़ाही को ढंक दें और पोहे को तैयार होने दें। इस दौरान बीच-बीच में पोहे चलाते रहें जिससे कड़ाही की तली से न चिपके। पोहे अगर सूखे लगे तो थोड़ा सा पानी छिड़कें और नरम करें। 2-3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर पोहे तैयार हो चुके हैं, इन्हें कच्ची प्याज, हरा धनिया, बारीक सेव, अनार दाने डालकर और नींबू निचोड़कर गर्मागर्म सर्व करें।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Back to top button