Betul Accident News : स्टेट हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर, पति-पत्नी की हालत गंभीर
Betul Accident News: Bike and car collide on state highway, condition of husband and wife critical

मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Accident News : इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसा कोई भी दिन नहीं जा रहा है कि रक्त के छीटें इस मार्ग पर न गिरे हो। आज शाम 5 बजे भी खेड़ी-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेड़ी के समीप काशी तालाब के पास यह हादसा हुआ। दामजीपुरा के पास धारागोहन निवासी पिंकू पिता सुन्दर लाल धुर्वे अपनी पत्नी रामकली के साथ बारालिंग से ताप्ती स्नान कर लौट रहे थे। इस बीच खेडी की ओर से आ रही कार में उनकी मोटर साईकिल जा घुसी। (Betul Accident News)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साईकिल सवार के रांग साइड आने से यह दुर्घटना घटी। कार चालक ने बाइक सवार को बचाने की पूरी कोशिश की और पटरी पर उतर गया, लेकिन बाइक सवार अनियंत्रित होकर कार में जा घुसा। जिससे पति-पत्नी दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। (Betul Accident News)
घटना की खबर लगते ही खेडी सहायता केंद्र से मौके पर पुलिस कांस्टेबल कटिहार और महादेव कनाठे मौके पर पहुँच गये थे। घायलों को 108 से उपचार हेतु ले जाया गया है। पुलिस जांच में जुट गयी है। (Betul Accident News)
- Read Also : Winter Skin Care: सर्दियों में त्वचा हो जाती है रूखी और बेजान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जानें टिप्स



