Maruti Suzuki Swift: नई Maruti Swift जल्द भारत में होंगी लॉन्च, देखें लुक और नए फीचर्स
Maruti, Swift, Price, Maruti Suzuki Swift, Maruti Suzuki Swift in Inida, New Maruti Swift, New Maruti Suzuki Swift 2024, 2024 Maruti Swift Mileage, 2024 Maruti Suzuki Swift, 2024 Maruti Swift specs, 2024 Maruti Swift features

Maruti Suzuki Swift: मारूति सुजुकी जल्द ही स्पोर्टी लुक और डिजाइन और कई खास फीचर्स के साथ चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट को लॉन्च कर सकती है। इस कार का नाम मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) है। ये देश की सबसे किफायती और सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इसमें भी 1.2 लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88.5 बीएचपी की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 9.03 लाख रुपये के बीच है। बता दे कि भारत में अगले साल की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि आप अगर मौजूदा स्विफ्ट खरीदना चाहते हैं और अगले साल का इंतजार नहीं कर सकते हैं तो बता देते है इसके बेस मॉडल की कीमत और इसकी खासियत के बारे में जो आपके बजट में बड़े आराम से फिट हो जाएगी।

Maruti Suzuki Swift का बेस मॉडल (Maruti Suzuki Swift)
Swift के बेस मॉडल की बात करें तो इसका नाम Swift LXI 1.2L 5MT है। अगर बात करें दिल्ली में इस मॉडल के प्राइज की तो ये दिल्ली में 5,99,450 रुपये का है। हालांकि ऑन रोड आने के बाद इसकी कीमत में थोड़ा इजाफा हो जाता है। अगर आपका बजट कम है तो आप भी इस मॉडल को ट्राई कर सकते हैं।

Maruti Suzuki Swift की खासियत (Maruti Suzuki Swift)
स्विफ्ट में कई आधुनिक फीचर्स भी हैं, जिनमें एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, 4.2 इंच कलर ड्राइवर डिस्प्ले, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर शामित हैं।
- Also Read: GK Questions : एक लड़की से जब उसका नाम पूछा गया, तो उसने बताया -12-01-2001, बताएं उसका क्या नाम है?
Maruti Suzuki Swift के फीचर (Maruti Suzuki Swift)
पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड कंट्रोल, ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी हैं।

पावरट्रेन ऑप्शन (Maruti Suzuki Swift)
इसमें 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन है, जो 90 पीएस और 113 एनएम जनरेट करता है। इसमें इंजन के साथ आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर दिया है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन है। इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी है, जिसका पावर आउटपुट 77.5पीएस/98.5एनएम है। इसके दो ट्रिम वीएक्सआई और जेडएक्सआई में सीएनजी किट ऑप्शन है।
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




