बैतूल अपडेट

Betul Accident News: नेशनल हाईवे पर दो हादसे, एक की मौत, चार घायल; अस्पताल में कराया भर्ती

Betul Accident News: Two accidents on National Highway, one dead, four injured; admitted to hospital

Betul Accident News: नेशनल हाईवे पर दो हादसे, एक की मौत, चार घायल; अस्पताल में कराया भर्ती
Betul Accident News: नेशनल हाईवे पर दो हादसे, एक की मौत, चार घायल; अस्पताल में कराया भर्ती

Betul Accident News: (बैतूल)। जिले के शाहपुर क्षेत्र में नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर गुरूवार को दो सड़क हादसे (Betul Accident News) हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर शाहपुर महाविद्यालय के पास मोटर साईकिल स्लिप हो जाने से शाहपुर के आमढाना निवासी किशोर, सन्नी और कपिल नाम के तीन युवक घायल हो गए हैं। हादसे में किशोर का पैर फैक्चर हो गया, जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद बाईक में आग लग गई। आग लगने से बाईक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।

दूसरा हादसा भी शाहपुर में नेशनल हाईवे पेट्रोल पंप के पास हुआ। बैतूल से भोपाल की ओर जा रही इनोवा वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार रामकिशोर पिता पतिराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कुंवरलाल पिता सद्दू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर भर्ती किया। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक इनोवा वाहन चालक विपरीत दिशा से चल रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है। (Betul Accident News)

करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खापा निवासी एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खापा निवासी गणेश उईके (30) गुरूवार को घर में लाईट का होल्डर सुधारने का काम कर रहा था। तभी युवक को तेज करंट लग गया।

तत्काल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बिजली करंट से युवक की मौत के संबंध में परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के बाद हादसे के संबंध में और अधिक विस्तार से जानकारी मिल पाएंगी। फिलहाल युवक के मौत मामले की जांच कर रही है।

महिला को कीड़े ने काटा, तीन दिन से है बेहोश

जिले के आमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर की गई महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, उसे वैंटिलेटर पर रखा गया है।

बताया जा रहा है कि किसी कीड़े के काटने से वह बेहोश हो गई थी। परिजन उसकी झाड़ फूंक करवाते रहे। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। वह दो दिन से बेहोश है।

घटना बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम नीमझिरी की है। जहां बुधवार देर शाम गांव के ट्यूबवेल से पानी भर रही महिला रुनिया पति सुमरसा कासदे को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के तत्काल बाद महिला वहीं पर बेहोश हो गई और उसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ना ले जाते हुए भगत भूमका के पास झाड़फूंक के लिए ले गए। जहां टोने-टोटके करने के चलते महिला की हालत गंभीर हो गई।

महिला के शरीर पर गरम लोहे की राड से दागने के भी निशान देखे जा रहे हैं। जब महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। तब जाकर परिजन उसे आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पर हालत गंभीर होने के कारण उसे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस महिला के शरीर पर किसी कीड़े के काटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। आशंका है की उसके फेफड़ों में पानी चला गया है।

जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आनंद मालवीय के मुताबिक महिला जब जिला अस्पताल पहुंची थी, तब भी वह बेहोश थी। उसके साथ क्या हादसा हुआ है कहना मुश्किल है। महिला के वेंटिलेटर पर होने के कारण उसका सिटी स्कैन भी कराना मुश्किल है। उसकी आंखों की पुतलियां भी फैल गई है। उसे पैरालिटिक अटैक भी हो सकता है। फिलहाल वह कोई रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

Related Articles

Back to top button