बैतूल अपडेट

Betul News: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के एक लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, ट्रेन से आकर करता था चोरी

Betul News: Vicious thief arrested, stolen gold and silver jewelery worth one lakh recovered, used to steal by coming by train

Betul News: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के एक लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, ट्रेन से आकर करता था चोरीBetul News: (बैतूल)। आमला पुलिस द्वारा एक शातिर नकबजन (चोर) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से करीब एक लाख रुपए के चोरी के जेवर जब्त किए गए हैं। यह जेवर आरोपी ने रेलवे कॉलोनी आमला स्थित एक मकान से चुराए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी उमेश विश्वकर्मा उर्फ मिर्ची पिता नान्हूलाल विश्वकर्मा उम्र 33 साल निवासी सारणी जिला बैतूल, हाल निवासी ग्राम चुडाबोह थाना लावाघोघरी जिला छिंदवाडा को गिरफ्तार किया गया है। उसने 26 सितंबर की रात रेल्वे कालोनी में नकबजनी की थी। घटना में चोरी गये सोने चांदी के समस्त जेवरात कीमत करीब एक लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Betul News: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के एक लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, ट्रेन से आकर करता था चोरीआरोपी उमेश उर्फ मिर्ची को मुखबीर की सूचना पर आज प्रातः करीब 07.00 बजे 65 लीटर कच्ची शराब कीमत करीब 6500 रुपए मोटर साइकिल (MP-28/MQ-9781) से अवैध रूप से विक्रय करने के लिए परिवहन करते हुये रतेड़ा रोड पर पकड़ा गया। आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची से कच्ची शराब जप्त करने के बाद उसका आपराधिक रिकॉर्ड देखा गया तो उसके ऊपर नकबजनी का 01 अपराध थाना आमला में तथा 05 अपराध थाना सारणी में होना पता चले।

आरोपी के शातिर नकबजन होने के कारण उससे थाना आमला में दर्ज नकबजनी के अनसुलझे अपराधों के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची द्वारा 26 सितंबर की रात रेल्वे कर्मचारी सुबोध कुमार के परिवार के रात्रि 08 बजे गणपति झांकी में आरती के लिये जाने के दौरान ताला लगे घर में ताला तोड़कर की गई सोने चांदी के जेवरों की चोरी की बारदात को कबूल किया गया। आरोपी से चोरी में गये सोने चांदी के गहने कीमत करीब एक लाख रूपये बरामद किये गये हैं।

Betul News: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के एक लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, ट्रेन से आकर करता था चोरीआरोपी ने बताया कि वह ट्रेन से आकर कॉलोनियों में स्थापित गणपति झांकी में आरती के समय लोगों के घरों के ताले की रैकी कर चोरी की बारदात को अंजाम देता था। आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची को थाना आमला में वर्ष 2019 में भी एक नकबजनी की बारदात में गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी पर थाना सारणी में नकबजनी के 05 प्रकरण सहित कुल 07 अपराध तथा थाना पथरोटा में 1 हत्या का आरोप पंजीबद्ध है। अन्य थानों में भी इस शातिर अपराधी के विरूद्ध दर्ज अपराधों की जानकारी ली जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना आमला से एएसआई रामेश्वर सिंह ठाकुर, हेड कांस्टेबल इश्तयाक अली, कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, दुर्गेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button