बैतूल अपडेट

Betul News : मुलताई को जिला बनाने फिर शुरू आमरण अनशन; जेडी पाटील और संदीप कामडी ने ताप्ती दर्शन के साथ संभाली कमान

Fast unto death started again to make Multai a district; JD Patil and Sandeep Kamdi took command along with Tapti Darshan.

मुलताई। मुलतापी जिला बनाओ संघर्ष समिति के दो साथियों ने एक बार फिर से बस स्टैंड स्थित शहीद किसान स्तंभ पर आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। मां ताप्ती की पूजा अर्चना के साथ इस बार संघर्ष समिति के जनार्दन पाटील और संदीप कामडी ने आमरण अनशन प्रारंभ किया है। इसके पहले मोहन सिंह परिहार आमरण अनशन पर बैठे थे, जिन्होंने कृषि मंत्री कमल पटेल के आश्वासन के बाद उनके हाथ से जूस पीकर अनशन समाप्त कर दिया था।

संघर्ष समिति के लोकेश यादव ने बताया कि संघर्ष समिति ने कहा है कि आश्वासन के बावजूद जिला बनाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण हमें फिर से आमरण अनशन करना पड़ रहा है। अब पुनः चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है। जिसके प्रथम चरण में ताप्ती सरोवर में जल सत्याग्रह किया गया। इसके उपरांत समिति के संदीप कामडी एवं जनार्दन पाटील ने आमरण अनशन प्रारंभ किया है।

इसके उपरांत समितियों का गठन कर हर वार्ड हर घर और ग्रामों में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। आमरण अनशन की सूचना के बाद ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिनव शुक्ला ने स्वास्थ्य टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर जेडी पाटिल एवं संदीप कामडी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कामड़ी का ब्लड प्रेशर अधिक पाए जाने पर उन्हें तत्काल टेबलेट लेने की सलाह दी गई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button