Betul News: पत्नी गई मायके तो पति ने पीया जहरीला पदार्थ, मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूबने से मौत
Betul News: When the wife went to her maternal home, the husband drank poisonous substance, the young man who went fishing died due to drowning in the water
▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul News: मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम दुनावा में मछली पकड़ने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने नाले से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मुलताई के अस्पताल भेजा है। इधर एक पति ने अपने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे गंभीर हालत में मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैतूल रेफर किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि सुखराम सिंदूरसे (35 साल) निवासी दुनावा मछली पकड़ने के लिए कल शाम को नाले पर गया था। जब रात तक वह वापस नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढने निकले। उसका शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मर्ग कायम कर भेजा गया है।
- Also Read: Betul News: राखी पर्व पर भाई का तोहफा, चंद्रभागा नदी पर घाट का लोकार्पण, वर्षों की थी मांग
इधर मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम उमनपेठ में जयदेव पिता महंगीलाल उइके ( 32 साल) ने आज खेत में फसलों पर छिड़कने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों का कहना है कि जयदेव की पत्नी मायके चली गई थी। जिससे जयदेव नाराज था और इसके बाद जयदेव ने आज कीटनाशक पी लिया है। जयदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल रेफर कर दिया गया है।



