बैतूल अपडेट

Competitive Exam: पुलिस कर्मियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ दिए जाएंगे जॉब के टिप्स, लर्निंग सेंटर शुरू

Competitive Exam: Children of police personnel will be given job tips along with preparation for competitive exams, learning center started

∆ अब छेड़छाड़ की तो खैर नहीं, शहर में घूमेंगी दो निर्भया मोबाइल, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत ∆Competitive Exam: पुलिस कर्मियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ दिए जाएंगे जॉब के टिप्स, लर्निंग सेंटर शुरू

Competitive Exam: (बैतूल)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर पुलिस कर्मियों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्हें जॉब संबंधी टिप्स भी दिए जाएंगे। इसके लिए आज रक्षित केंद्र बैतूल में लर्निंग सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी में अधिकतर समय व्यस्त रहने की वजह से अपने परिवार के बच्चों पर विशेष ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से उनको करियर बनने में समस्या उत्पन्न होती है। इसी बात को ध्यान रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार एक लार्निग सेंटर खोला गया है।

इस लर्निंग सेंटर पर पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के भविष्य में सुधार करने, शैक्षणिक विकास तथा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी, बच्चों के लिए अच्छे जॉब करियर के लिए आईआईटी, नर्सिंग, एमपीपीएससी, पटवारी, सब इंस्पेक्टर, शिक्षक/प्राध्यापक की परीक्षाओं की बेसिक तैयारी करने के साथ स्किल डेवलपमेंट के संबंध में विचार विमर्श कर बच्चों के करियर की तैयारी कराई जाएगी।

Competitive Exam: पुलिस कर्मियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ दिए जाएंगे जॉब के टिप्स, लर्निंग सेंटर शुरू

इस लर्निंग सेंटर में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों को बुलाकर विधिवत शैक्षणिक कार्य कराया जाएगा।

छेड़छाड़ रोकने घूमेंगी शहर में निर्भया मोबाइल (Competitive Exam)

बैतूल शहर में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दो स्कूटी को आज निर्भया मोबाइल के रूप में पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शहर में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, स्कूल कॉलेज के समय छेड़छाड़ को रोकने एवं महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा हेतु निर्भया मोबाइल लगातार गंज एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में भ्रमण करेंगी।

Competitive Exam: पुलिस कर्मियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ दिए जाएंगे जॉब के टिप्स, लर्निंग सेंटर शुरू

उपरोक्त मोबाइल में दो-दो महिला आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें कंट्रोल द्वारा सूचना मिलने पर पॉइंट में तत्काल पहुंचकर कार्यवाही करेंगी। उपरोक्त मोबाइलों को हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए दो अतिरिक्त मोबाइल स्कूटी मोबाइल मिलने से कानून व्यवस्था में और अधिक सुधार होगा।

साथ ही शहर में दोनों निर्भय मोबाइल चलने से महिलाओं एवं बच्चियों में सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। ऐसे असामाजिक तत्व जो छेड़छाड़ एवं अन्य गतिविधियों में शामिल होते हैं, उनके अंदर दहशत का माहौल बनेगा।

उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले, थाना प्रभारी गंज देवकरण डेहरिया, एसबी प्रभारी मनीष डेहरिया, निरीक्षक मुकेश ठाकुर थाना प्रभारी अजाक, डीएसबी प्रभारी नित्यानंद विश्वास, उप निरीक्षक नवीन सोनकर एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button