Betul News : प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवक कांग्रेस ने किया चक्काजाम, घेरा तहसील कार्यालय

By
On:

Betul News : प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवक कांग्रेस ने किया चक्काजाम, घेरा तहसील कार्यालय▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News : प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज युवक कांग्रेस ने मुलताई में तहसील कार्यालय का घेराव किया। जिसमें मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुलताई क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद खराब हुई फसलों सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस का यह आंदोलन आज आयोजित किया गया था।

इस आंदोलन में गांव-गांव से सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए थे। इधर कांग्रेसियों ने नागपुर नाके पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का सफल प्रयास किया। पुलिस ने समय रहते पुतले पर पानी डाल दिया और पुतला बुझा दिया। इसके बाद कांग्रेसी रैली के रूप में ताप्ती जी की प्रथम पुलिया पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने लगभग 10 मिनट तक जाम लगा दिया। जिसमें छोटे-बड़े वाहन फंस गए थे। बाद में पुलिस ने इन्हें यहां से आगे चलने के लिए कहा। इसके बाद कांग्रेसी तहसील कार्यालय पहुंचे।

Betul News : प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवक कांग्रेस ने किया चक्काजाम, घेरा तहसील कार्यालयविधायक पांसे ने एसडीएम तृप्ति पटेरिया को ज्ञापन सौंपा। पांसे ने ज्ञापन में बताया कि सरकारी नौकरियों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कमीशन बाजी चल रही है। सरकार ठेकेदारों से 50% कमीशन ले रही है, जिसे बंद किया जाना चाहिए। विधायक पांसे ने एसडीएम से मांग की है कि क्षेत्र में पिछले दिनों की बारिश में फसलें बर्बाद हुई है। इसलिए इनका सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। एसडीएम ने विधायक को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द सर्वे करवाया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News