बैतूल अपडेट

Betul News: आमला में गोली चलाने वाला पुलिस हिरासत में, निरस्त होगा लाइसेंस, धोखे से हुआ था फायर

Betul News: Shooter in Amla in police custody, license will be revoked, fire was done by deception

Betul News: आमला में गोली चलाने वाला पुलिस हिरासत में, निरस्त होगा लाइसेंस, धोखे से हुआ था फायर▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला

Betul News: आमला में बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे उपनगरी बोड़खी के एसबीआई बैंक के एटीएम की शटर पर गोली चला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 336 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी से हालांकि धोखे से फायर हुआ था, लेकिन उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

आमला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवीण पिता मंशाराम हारोडे निवासी पोस्ट ऑफिस के पास दिनांक 02 अगस्त की शाम 06.30 बजे के करीब एयर फोर्स गेट के सामने खड़े होकर राजू हरोड़े का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एसबीआई एटीएम के पास प्रवीण हरोड़े आया, जिसके हाथ में 12 बोर लाईसेन्सी बंदूक थी। वह एसबीआई एटीएम के सामने खड़े होकर राजू हारोड़े से बात करने लगा। बात करते-करते लापरवाही से प्रवीण हरोड़े के हाथ से फायर हो गया। जिसका राउण्ड एटीएम की शटर में जाकर लगा। राउण्ड फायर से आस-पास के लोग दहशत में आ गए। फायरिंग से बहुत तेज आवाज आई।

घटनास्थल पर लोगों के इकट्ठा होने की वजह से डर के कारण प्रवीण हरोड़े यहां से भाग गया। बताया जाता है कि आरोपी पूर्व सैनिक है और वर्तमान में सारणी में नोकरी करता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद प्रशासन द्वारा बंदूक के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी की जा रही है। प्रवीण हारोड़े पर इसके पूर्व भी मारपीट करने के मामले में अपराध दर्ज हो चुका है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में मारपीट के मामले में धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध है।

Related Articles

Back to top button